'दिलीप कुमार- हर अंदाज का अभिनेता', अमूल ने अपने कार्टून के जरिए दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 8 जुलाई: पिछले साल बॉलीवुड ने ऋषि कपूर को खोया, तो इस साल उनके साथी रहे दिलीप कुमार ने भी दुनिया को अलविदा कह गए। दिलीप कुमार पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 98 साल के होने की वजह से उनको उम्र संबंधित कई बीमारियां थीं। उनके निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। इस बीच अमूल ने अपने कार्टून के जरिए उन्हें विशेष श्रद्धांजलि दी है। अमूल के कार्टून पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं।

बुधवार रात को ही कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की। जिसमें दिलीप कुमार के बेहतरीन कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्टून में दिलीप कुमार की कई फिल्मों की तस्वीरें थीं। उसके साथ अमूल ने लिखा कि "गंगा भी, जमुना भी, आदमी भी, विधाता भी, हर अंदाज का अभिनेता।" दिलीप कुमार 1922 से लेकर 1921 तक। कार्टून के साथ अमूल ने लिखा कि #Amul टॉपिकल: दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
कुछ दिनों पहले सांस लेने में दिक्कत के बाद दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां बुधवार सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक उनके फेफड़े के अंदर तरल पदार्थ जमा हो गया था। साथ ही उनको उम्र संबंधित कई बीमारियां थीं। जिस वजह से उनका निधन हो गया। बुधवार को ही शाम 5 बजे सांताक्रूज मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को दफनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications