Amritsar Blast: पुलिस ने जताई आतंकी हमले की आशंका, जांच जारी

अमृतसर। रविवार को अमृतसर के एक धार्मिक डेरे पर हुए ग्रेनेड अटैक से पूरा पंजाब दहशत में आ गया है, जहां राज्य हाई अलर्ट पर है वहीं दूसरी ओऱ पंजाब पुलिस ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि इस घटना में हमें आतंकी साजिश मालूम पड़ती है क्योंकि अटैक किसी व्यक्ति पर न होकर एक समूह पर हुआ है। लोगों के एक समूह पर ग्रेनेड से हमला करने का कोई कारण नहीं बनता है इसलिए हम इस घटना को आतंकी हमले के ऐंगल से देख रहे हैं।

 Amritsar Blast: पुलिस ने जताई आतंकी हमले की आशंका, जांच जारी

हालांकि अभी हम ये आशंका के आधार पर कह रहे हैं, इसके बारे में ठीक-ठीक तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस घटना के बाद दो संदिग्धों को भी हथियार के साथ पकड़ा है और उसने पूछताछ कर रही है।

Amritsar Blast: पुलिस ने जताई आतंकी हमले की आशंका

आपको बता दें कि पुलिस इस मामले को आंतकी हमले से जोड़ कर इसलिए भी देख रही है क्योंकि ये हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जबकि जैश ए मोहम्मद के आतंकी जाकिर मूसा और उसके कुछ साथियों के पंजाब में ही होने की खबर है।

इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह से बात की है और उचित कदम उठाने को कहा है, मालूम हो कि पंजाब में अमृतसर के गांव अदलीवाल में आज निरंकारी सत्संग डेरा पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 15- से 20 लोग घायल हैं।

Amritsar Blast: पुलिस ने जताई आतंकी हमले की आशंका

राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमले पर दुख जताते हुए मरे लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+