ब्‍लैक फंगस की दवा को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान, बताया किन 6 राज्‍यों में कोरोना से हो रही है ज्‍यादा मौतें

नई दिल्‍ली, 22 मई। देश भर में कोरोना का कहर कंट्रोल हो रहा है। संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इस बात की जानकारी देते हुए नीति आयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर वीके पॉल ने कहा कि देश के एक बड़े हिस्से में महामारी स्थिर हो रही है। सकारात्मकता दर कम हो रही है और सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। वहीं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ज्‍वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13% सक्रिय मामले थे, अब यह 11.12% हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76% हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।

Recommended Video

    Black Fungus Update: ब्लैक फंगस पर फंदा कसने की तैयारी!, जानिए प्लान? | वनइंडिया हिंदी
    ब्‍लैक फंगस की दवा को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान, बताया किन 6 राज्‍यों में कोरोना से हो रही है ज्‍यादा मौतें

    उन्‍होंने बताया कि जहां 13-19 फरवरी सप्ताह में देश में 6.96 टेस्ट प्रतिदिन हो रहे थे, अब 19.46 टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में पिछले 2 सप्ताह से लगातार सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 20,66,285 टेस्ट किए गए है। लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 2,57,000 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 3,57,630 लोग रिकवर हुए हैं। 78% नए मामले 10 राज्यों से दर्ज किए जा रहे हैं। सिर्फ 7 राज्यों में प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 18 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 15% से अधिक है, जिनमें लगभग सभी राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी दर्ज़ की जा रही है। 5%-15% पजिटिविटी वाले 14 राज्य हैं। 4 राज्यों में 5% से कम पॉजिटिविटी है।

    उन्‍होंने बताया कि 1,00,000 से अधिक सक्रिय मामले घटकर अब केवल 8 राज्यों में रह गए हैं। 50,000-1,00,000 के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य 8 हो गए हैं। 50,000 से कम सक्रिय मामले वाले 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। उन्होंने कहा कि 5,000-10,000 मामलों वाले 6 राज्य हैं। इसके अलावा इन 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं। वैक्‍सीन को लेकर लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक देश में 18.41 करोड़ वैक्सीन डोज 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।

    18-44 आयु वर्ग के लिए 92 लाख के लगभग डोज अब तक उपलब्ध कराई गई हैं। उन्‍होंने आगे बताया कि ब्लैक फंगस के लिए एमफोटेरेसिन-बी जिसकी देश में सीमित उपलब्धता थी, उसे बढ़ाया जा रहा है। 5 अतिरिक्त मैन्युफैक्चर्स का लाइसेंस दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अभी जो मैन्युफैक्चर्स हैं,सरकार उसे बढ़ा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+