तमिलनाडु के एन्नौर में अमोनिया गैस लीक, 36 लोग अस्पताल में भर्ती
तमिलनाडु के एन्नोर में गैस लीक की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि उप-समुद्र पाइप में अमोनिया गैस के रिसाव की जानकारी प्राप्त हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही इसे रोका गया है। गैस लीक की वजह से 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गैस लीक होने की वजह से आस-पास इसकी काफी तेज गंध महसूस की गई। इस गैस की वजह से 5 लोगों को बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार येन्नूर स्थित खाद की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हुई है। गैस लीक की वजह से 36 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसमे उत्तर भारत के श्रमिक हो सकते हैं।
Recommended Video
गैस लीक की वजह से बीमार पड़े लोगों से मुलाकात करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री एमए सुब्रमण्यम अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगों से उनका हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
डीआईजी, ज्वाइंट कमिश्नर विजयकुमार ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, हालात अब स्थिर हैं। अब यहां कोई गैस लीक नहीं हो रही है। लोगों को भरोसा दिया गया है कि वह वापस अपने घर चले जाए। मेडिकल और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications