अमिताभ ने अपनी लाडली को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और अपने जमाने की दिग्‍गज एक्‍ट्रेस जया बच्‍चन की लाडली श्वेता बच्चन नंदा का आज 47वां जन्‍मदिन है। श्वेता के इस जन्‍मदिन को खास बनाने के लिए उनकी बेटी नव्‍या नवेली नंदा और पिता अमिताभ बच्‍चन ने उन्‍हें खास तरीके से बधाई दी। अमिताभ बच्‍चन और नव्‍या नवेली नंदा ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट पर अनसीन फोटो शेयर कर उन्‍हें बर्थ डे विश किया किया। जी हां 47वें जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी की एक बचपन और एक अभी की तस्वीर को ट्वीट कर शेयर किया है।

बेटियां सबसे अच्छी होती हैं...

बेटियां सबसे अच्छी होती हैं...

श्वेता बच्‍चन की तस्‍वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्‍चन ने कैप्‍शन लिखा 'बेटियां सबसे अच्छी होती हैं ... और श्वेता को बधाई देने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।' आपको बता दें कि अमिताभ बच्‍चन ने दो फोटो पोस्‍ट कीं। ये दोनों तस्‍वीरें ब्‍लैक एंड व्‍हाइट है। एक तस्‍वीर में श्वेता पिता अमिताभ बच्‍चन की गोद में हैं तो दूसरे में वो एक फोटोशूट के लिए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

नव्‍या ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

अमिताभ बच्‍चन के साथ ही नव्‍या नवेली नंदा ने अपनी मां श्वेता बच्‍चन को खास अंदाज में जन्‍मदिन विश किया है। आधी रात को नव्‍या ने फैमिली फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की। इस तस्‍वीर में वो अपनी मां श्वेता, पापा निखिल नंदा और भाई अगस्त्य नंदा के साथ हैं। तस्‍वीर शेयर करते हुए नव्‍या ने कैप्‍शन लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मम्मी और पापा...आपसे बेहतर कुछ नहीं हैं। आपको बता दें कि निखिल नंदा का जन्‍मदिन श्वेता के जन्‍मदिन के एक दिन बाद पड़ता है। यानी कि 18 मार्च को वो 47 साल के हो जाएंगे।

अभिषेक ने इस अंदाज में श्वेता को दी बधाई

ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड सीतारे भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्‍चन ने भी बहन श्वेता को खास अंदाज में बधाई दी। अभिषेक ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें श्वेता और अभिषेक अपने पापा अमिताभ की गोद में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्‍शन में अभिषेक ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे बड़ी बहन, लव यू...।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+