विवेक-सलमान-ऐश्वर्या मीम विवाद: अमिताभ बच्चन को आया गुस्सा, कहा-सोच समझकर करो जिक्र...

नई दिल्ली। इन दिनों फिल्म अभिनेता और भाजपा समर्थक विवेक ओबरॉय अपने एक Tweet की वजह से विवादों के घेरे में हैं, उनके उस Tweet की वजह से सोमवार को महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, हालांकि पहले तो ओबरॉय ने इस मसले पर माफी मांगने से इंकार कर दिया था लेकिन मामले को तूल पकड़ते देखकर बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी और अपने उस विवादित Tweet को डिलीट भी कर दिया था लेकिन विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

अमिताभ ने इशारों-इशारों में साधा विवेक ओबरॉय पर निशाना

अमिताभ ने इशारों-इशारों में साधा विवेक ओबरॉय पर निशाना

अब इस मुद्दे पर मोर्चा संभाला है सदी के महानायाक अमिताभ बच्चन ने, जिन्होंने अपनी इकलौती बहू ऐश्वर्या राय के नाम पर मजाक बनाए जाने पर इशारों-इशारों में विवेक ओबरॉय की क्लास लगाई है। अमिताभ ने बिना नाम लिए ट्विटर पर ट्वीट किया है कि Social मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो !! ।

अमिताभ बच्चन ने किया ये Tweet

लोगों ने बच्चन के इस ट्वीट को विवेक ओबरॉय से जोड़ दिया है, लोगों ने बच्चन को इस ट्वीट के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी तारीफ भी की है और विवेक ओबरॉय की क्लास भी लगाई है।

क्या था Tweet में

क्या था Tweet में

दरअसल एक्टर व‍िवेक ओबेरॉय ने किसी यूजर का मीम शेयर किया था, उसमें तीन तस्वीरें थीं, मीम में सबसे ऊपर पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या नजर आ रहे थे, इस तस्वीर को कैप्शन द‍िया गया था- ओप‍िन‍ियन पोल, दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय और व‍िवेक ओबेरॉय साथ नजर आ रहे थे, ल‍िखा है- एग्ज‍िट पोल और तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय पति अभ‍िषेक और बेटी आराध्या बच्चन के साथ थीं, इस तस्वीर पर लिखा था 'र‍िजल्ट।'

व‍िवेक ओबेरॉय की लग गई क्लास

व‍िवेक ओबेरॉय ने इस मीम को लॉफिंग इमोजी के साथ साझा किया था और ल‍िखा- No politics here....just life.लेकिन बवाल मचने के बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

विवेक ओबेरॉय के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस विवाद को लेकर विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा है। अब मुंबई महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने पुलिस को पत्र लिखकर सेक्शन 509 के तहत विवेक ओबेरॉय के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

पहले किया था माफी मांगने से इंकार

पहले किया था माफी मांगने से इंकार

सोमवार को विवेक ओबेरॉय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था, 'मुझे माफी मांगने में कोई समस्या नहीं, लेकिन यह बताइए कि मैंने क्या गलत किया है? मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है।'

 सलमान ने दिया था ये जवाब

सलमान ने दिया था ये जवाब

एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वे बहुत व्यस्त हैं और मीम देखने का समय नहीं है, वैसे इस मामले में विवेक ओबेरॉय की कड़ी आलोचना हुई है, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने विवेक को गलत ठहराया है जिसमें सोनम कपूर, उर्मिला मातोंडकर और कृति खरबंदा का नाम शामिल है।

पुराने किस्से का हुआ जिक्र

पुराने किस्से का हुआ जिक्र

गौरतलब है कि एक वक्त था जब बॉलीवुड के गलियारों में ऐश्वर्या राय और सलमान खान के इश्क के चर्चे हुआ करते थे, दोनों के बारे में कहा जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन सलमान खान के उग्र व्यवहार की वजह से ये रिश्ता टूट गया और उसके बाद ऐश्वर्या की लाइफ में विवेक ओबरॉय की एंट्री हुई लेकिन ऐश्वर्या ने कभी नहीं कहा कि वो विवेक से प्यार करती हैं लेकिन विवेक ओबरॉय खुद को उनका ब्वॉयफ्रेंड कहा करते थे, जिसकी वजह से ही उन्हें सलमान खान के हाथों मार खानी पड़ी थी, उस वक्त विवेक ओबरॉय ने इस बात को लेकर एक प्रेस वार्ता भी की थी और सलमान खान पर संगीन आरोप लगाए थे।

ऐश्नर्या ने साधी चुप्पी

ऐश्नर्या ने साधी चुप्पी

लेकिन ऐश्नर्या ने कभी भी इस मसले पर पब्लिकली कुछ नहीं कहा और अचानक से एक दिन खबर आई कि ऐश्वर्या राय, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन से शादी करने जा रही हैं और आज वो बच्चन खानदान की बहू हैं और उनकी एक बेटी आराध्या है।

सलमान ने मारा था विवेक ओबरॉय को!

सलमान ने मारा था विवेक ओबरॉय को!

ऐश्वर्या आज सुखी जीवन बीता रही हैं, वो बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं लेकिन सलमान खान से विवाद के बाद विवेक ओबरॉय का करियर समय से पहले ही खत्म हो गया और बेहतरीन एक्टर होने के बावजूद उनको वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसके वो हकदार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+