Rip Sridevi: श्रीदेवी के निधन से कुछ देर पहले अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट बना चर्चा का विषय

Recommended Video

    Amitabh Bachchan’s Intuitive Tweet Hint Sridevi’s Demise | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बॉलिवुड की चांदनी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद पूरे सिनेमा जगत सही हर कोई दुख में है। लेकिन श्रीदेवी के निधन से कुछ देर पहले बिग बी अमिताभ बच्चन का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने देर रात 1.15 बजे एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा कि न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही श्रीदेवी के निधन की खबर सामने आई। श्रीदेवी के निधन की खबर की पुष्टि बॉनी कपूर के भाई संजय कपूर ने की।

    दिल का दौरा पड़ने से निधन

    दिल का दौरा पड़ने से निधन

    ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा कि अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के 20 मिनट बाद ही श्रीदेवी का इंतकाल हो गया। आपको बता दें कि श्रीदेवी की उम्र 55 वर्ष थी। दुबई में दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलिवुड सकते हैं, हर किसी ने उनके निधन के बाद शोक जाहिर किया है।

    देर रात बिग बी ने किया था ट्वीट

    देर रात बिग बी ने किया था ट्वीट

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके देर रात 1 बजे टीम इंडिया को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने 1.13 बजे पुस्तक विमोचन समारोह की तस्वीर भी साझा की थी। इन दो ट्वीट के बाद अमिताभ बच्चन ने अचानक ट्वीट करके लिखा कि एक अजीब सी घबराहट हो रही है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है।

    पीएम मोदी ने शोक जताया

    पीएम मोदी ने शोक जताया

    श्रीदेवी के अचानक यूं चले जाने से बॉलीवुड समेत पूरा भारत सदमे में हैं, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी Tweet करके अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने Twitter पर लिखा है कि उन्होंने यादगार काम किया, उनका जाना सच में बहुत दुखद है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

    इसे भी पढ़ें- #Sridevi: PM मोदी ने श्रीदेवी की मौत पर जताया दुख, कहा- उन्होंने यादगार काम किया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+