अमिताभ बच्चन ने शेयर किया बेहद फनी टिक-टॉक VIDEO, क्या आपने देखा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखने के साथ-साथ कई बार बिग बी ऐसे वीडियो या फिर पोस्ट शेयर करते हैं जो बिल्कुल हटकर और मजेदार होते हैं। ऐसा ही एक फनी वीडियो अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट रिट्वीट किया है, साथ ही उन्होंने इस वीडियो में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। रिट्वीट किए जाने के बाद बिग बी फैन्स भी इस वीडियो को पूरा लुत्फ ले रहे हैं, साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं।

अमिताभ ने फनी वीडियो शेयर कर दिया खास जवाब

अमिताभ ने फनी वीडियो शेयर कर दिया खास जवाब

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो मजेदार वीडियो रिट्वीट किया है वो एक टिक-टॉक वीडियो है। बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक यूजर के जरिए शेयर किया टिक-टॉक वीडियो को रीट्वीट किया। इस विडियो में नजर आ रहा कि एक कैमरामैन रनिंग कॉम्पटिशन को कवर कर रहा है। इस दौरान कैमरामैन खुद भी दौड़ रहे प्रतियोगी के साथ रेस लगा रहा है। यही नहीं इस रेसिंग के दौरान खुद कैमरामैन रनर से आगे निकलता दिखाई देता है।

देखिए क्या है इस वीडियो में जिसे बिग बी ने किया शेयर

जिस यूजर ने इस मजेदार वीडियो को पोस्ट किया है उसने ये सवाल भी किया कि 'बताओ पहला इनाम किसको मिलना चाहिए खिलाड़ी को या कैमरामैन को.......!!!'। इसी के बाद अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो रिट्वीट करते हुए अपना जवाब दिया। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए इतना ही लिखा, 'कैमरामैन को'। अमिताभ बच्चन के शेयर किए गए इस वीडियो को फैन्स जमकर पसंद कर रहे हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति' में छाए हैं अमिताभ

'कौन बनेगा करोड़पति' में छाए हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया, उसके कुछ घंटे बाद ही इस वीडियो को तीस हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। करीब साढ़े तीन हजार रिट्वीट हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पहली तेलुगु फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' रिलीज हो चुकी है जिसमें लीड रोल में चिरंजीवी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+