Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमिताभ बच्चन बोले- अब मुझे रिटायर होना चाहिए, मिल गया है मैसेज

अमिताभ बच्चन बोले- अब मुझे रिटायर होना चाहिए, मिल गया है मैसेज

नई दिल्ली। मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन ने कहा है कि अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। 50 साल से फिल्मों में काम कर रहे बच्चन ने एक ब्लॉग में लिखा है कि उनका शरीर अब काम करने की इजाजत नहीं दे रहा है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि दिमाग जो सोच रहा है, उंगली वो नहीं लिख रही हैं। अगर उंगलियां दिमाग के इशारे पर ना चलें तो ये आपको एक संदेश है कि रिटायर हो जाइए, मुझे भी रिटायर हो जाना चाहिए।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan expresses his wish to Retire | वनइंडिया हिंदी
    कार से लंबे सफर की थकान के बाद बोले अमिताभ

    कार से लंबे सफर की थकान के बाद बोले अमिताभ

    अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हैं। करीब 12 घंटे कार से सफर करने के बाद मनाली पहुंचे अमिताभ ने ब्लॉग लिखा। उन्होंने रास्ते में लोगों से मिले प्यार और आवभगत की तारीफ की। ब्‍लॉग के आखिर में उन्‍होंने लिखा, मुझे अब रिटायर हो जाना चाहिए दिमाग अलग सोच रहा है और अंगुलियां अलग कर रही है.. शायद यह एक संदेश है मेरे लिए।

     कुछ दिन मनाली में रहेंगे अमिताभ बच्चन

    कुछ दिन मनाली में रहेंगे अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन अगले कुछ दिन हिमाचल में रहने वाले हैं। अगले कुछ दिन यहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र शूटिंग होगी। फिल्म के दूसरे कलाकार भी मनाली पहुंच गए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और मौनी राय भी नजर आएंगे। दो सप्ताह तक रोहतांग, सोलंगनाला, गुलाबा, हामटा, नग्गर व रायसन जैसे स्थानों में फिल्म की शूटिंग होगी।

    50 साल का है अमिताभ का करियर

    50 साल का है अमिताभ का करियर

    अमिताभ बच्चन सिनेमा में 50 साल पूरे क चुके हैं। अमिताभ ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 1969 में आई फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। फिल्म नवंबर 1969 में रिलीज हुई थी। 50 साल के करियर में उनके नाम पर कई बड़ी हिट फिल्में हैं।

    अमिताभ बच्चन अभी भी फिल्मों में खासे सक्रिय हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे और गुलाबो-सिताबो नाम की फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+