KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा-केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन का तीसरा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?
मुंबई, 13 मई। मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 मई से शुरू हो चुका है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को शो का तीसरा सवाल पूछा है, कल सोनी टीवी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बिग बी लोगों से रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। तीसरा प्रश्न राम और कृष्ण से जुड़ा है।
Recommended Video

क्या है तीसरा सवाल?
राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की दो प्रजातियां हैं? इसके चार ऑप्शन हैं:
- A.बेल
- B.सूरजमुखी
- C.तुलसी
- D.मेहंदी
इस सवाल का सही जवाब C यानी तुलसी है।

यह था दूसरा सवाल?
रूस की पहली कोविड-19 वैक्सीन का नाम क्या है?
- A. औरा V
- B. स्पुतनिक V
- C. वोस्तोक 1
- D. फोबोस
सही जवाब है विकल्प B यानी की स्पुतनिक V।
यहां देखें: सोनी टीवी का Video

खास बात
प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में पूछे गए हैं। आप इस सवाल का जवाब Sonyliv वेबसाइट या ऐप या एसएमएस के जरिए दे सकते हैं। कंटेस्टेंट 13 मई 2021 यानी गुरुवार को रात 9 बजे तक तीसरे सवाल का जवाब दे सकते हैं। SMS से जवाब देने के लिए आपको पहले मोबाइल पर KBC लिखना होगा फिर स्पेस देकर सही ऑप्शन बताना होगा और फिर 509093 पर एसएमएस करना होगा।
प्रोमो की टैग लाइन
केबीसी 13 के प्रोमो में अमिताभ बच्चन बच्चन कहते हैं कि 'आपके सपने और आपके बीच केवल तीन शब्दों का अंतर है और वो तीन शब्द हैं कोशिश।' यकीन मानिए हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रोमो ने लोगों के दिल पर दस्तक दे दी है।

'मैं थक गया हूं. मेरा माफीनामा,बहुत लंबा दिन'
मालूम हो कि केबीसी 12 का अंतिम एपीसोड 22 जनवरी 2021 को प्रसारित किया गया था। शो के खत्म होने से पहले अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए सबको भावुक कर दिया था। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा था- 'मैं थक गया हूं. मेरा माफीनामा, केबीसी के आखिरी दिन की शूटिंग का बहुत लंबा दिन... लेकिन यह याद रखिए, काम काम है और पूरी ईमानदारी के साथ इसे करना चाहिए, प्यार, देखभाल, प्रेम और प्रशंसा, पूरी टीम के इस भाव के लिए अत्यधिक आभार, आगे बढ़ने का समय है इमोशनल पल लेकिन कल एक और दूसरा दिन है।' अमिताभ की ये पोस्ट काफी वायरल हुई थी और लोगों ने इस पर जमकर भावुक कर देने वाले कमेंट किए थे।












Click it and Unblock the Notifications