कौन सी जॉब करती हैं अमिताभ की नातिन नव्या नंदा? इंस्टा यूजर के पूछने पर दिया जवाब

Navya Naveli Nanda Job: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नव्या नवेली (Navya Naveli Nanda) ने हाली हमें सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट नवेली (Project Naveli) के लॉन्च की घोषणा की। नव्या द्वारा शुरू किया गया यह प्रोजक्ट महिला सशक्तिकरण (women empowerment) की दिशा में कार्य करेगा। प्रोजेक्ट नवेली पर जहां नव्या के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। नव्या नवेली ने भी ट्रोलर्स (Trollers) के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है।

नव्या ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट नवेली

नव्या ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट नवेली

दरअसल, प्रोजेक्ट नवेली के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से शेयर की गई इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट पर नव्या को निजी हमलों का सामना करना पड़ा। पोस्ट के कैप्शन में नव्या (Amitabh Bachchan Granddaughter) ने लिखा, प्रोजेक्ट नवेली के जरिए मैं भारत में महिलाओं को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच प्रदान करके लिंग अंतर को पाटने की उम्मीद करती हूं। जो महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा।'

नव्या को यूजर्स ने किया ट्रोल

नव्या को यूजर्स ने किया ट्रोल

नव्या नवेली नंदा द्वारा भारत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई नई पहल को लेकर कई यूजर्स ने उनकी सराहना की, तो कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, 'सच में इंडिया??? Lol पहले कम से कम महाराष्ट्र के एक जिले तक आप सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश करें तब जाकर पूरे भारत की बात करें।' नव्या ने यूजर के इस कमेंट को पॉजिटिव अंदाज में लिया और लिखा, 'जरूर! सकारात्मकता और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद।'

नव्या के पास है जॉब

नव्या के पास है जॉब

इसके बाद एक अन्य यूजर ने नव्या पर निजी हमला करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा, 'पहले आपको नौकरी की जरूरत है, तब आप ये सब कर सकती हैं।' इस कमेंट के जवाब में भी नव्या ने दिल की इमोजी के साथ रिप्लाई में लिखा, 'मेरे पास वास्तव में नौकरी है।' आपको बता दें कि नव्या आरा हेल्थ की सह-संस्थापक भी हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान करता है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने पुरुष-प्रधान उद्योग में महिलाओं को कम आंकने के मुद्दे पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें: तो सच में अमिताभ बच्चन की नवासी नव्या से शादी करना चाहते हैं मीजान जाफरी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+