तो सच में अमिताभ बच्चन की नवासी नव्या से शादी करना चाहते हैं मीजान जाफरी?

Meezaan Jaffrey wanted to marry Amitabh Bachchan's granddaughter Navya Naveli Nanda:सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लाडली नवासी नव्या नवेली नंदा इन दिनों सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। अमिताभ की बेटी श्वेता की पुत्री नव्या ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था, जिसके बाद उनकी और उनकी फैमिली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं लेकिन इसके साथ ही एक और बात भी सामने आई, जिससे ये लगने लगा कि नव्या और एक्टर मीजान जाफरी रिलेशनशिप में हैं।

मीजान ने नव्या से कहा-क्या तुम अपना चेहरा मुझे दिखा सकती हो?

मीजान ने नव्या से कहा-क्या तुम अपना चेहरा मुझे दिखा सकती हो?

दरअसल मीजान ने नव्या की फोटो के नीचे लिखा था कि 'क्या तुम अपना चेहरा मुझे दिखा सकती हो।' और इसके बाद उन्होंने दिल का ईमोजी शेयर किया था। मीजान ने नव्या की लगभग हर फोटो पर इसी तरह के कमेंट किए थे, जिसे पढ़ने के बाद लोगों को लगा कि ये क्लोजनेज काफी ज्यादा है।

जूम के प्रोग्राम में कही दिल की बात

तो वहीं जूम के एक प्रोग्राम में मीजान ने खुले तौर पर कह दिया था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो नव्या से शादी करना पसंद करेंगे। दरअसल जूम के मजेदार चैट शो में उनसे सवाल किया गया था कि अगर आपको मौका मिले तो आप किसे मारना चाहेंगे, किससे शादी करना चाहेंगे और किससे हुक-अप करना चाहेंगे।

नव्या नवेली से शादी करना चाहूंगा: मीजान जाफरी

नव्या नवेली से शादी करना चाहूंगा: मीजान जाफरी

जिसके जवाब में मीजान ने कहा था कि वो नव्या नवेली से शादी करना पसंद करेंगे और सारा अली खान से हुक-अप करना चाहेंगे जबकि अनन्या पांडे को मार देना चाहेंगे। हालांकि इसके बाद मीजान ने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं और वो और नव्या सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं और उसके अलावा हमारे बीच में कुछ नहीं हैं। बता दें कि मीजान और नव्या दोनों ने साथ में न्यूयॉर्क में पढ़ाई की है इसलिए दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे ढंग से जानते हैं।

कौन हैं मीजान जाफरी?

कौन हैं मीजान जाफरी?

गौरतलब है कि मीजान जाफरी, मशहूर एक्टर और जाने माने कॉमेडियन-डांसर जावेद जाफरी के बेटे हैं, उन्होंने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म साल 2019 में पर्दे पर आई थी। फिल्म में भंसाली की भतीजी शर्मिन सेहगल थीं, जिनके अपोजिट मीजान दिखाई पड़े थे, वो बहुत जल्द 'हंगामा 2' में नजर आने वाले हैं, ये फिल्म प्रियदर्शन की है।

Escorts Group के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा की बेटी हैं नव्या

Escorts Group के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा की बेटी हैं नव्या

जबकि 23 साल की नव्या नवेली नंदा श्वेता बच्चन और Escorts Group के मैनेजिंग डायरेक्टर, निखिल नंदा की बेटी है। उसका एक भाई है जिसका नाम अगस्त्य नंदा है। नव्या ने फोर्डहम यूनिवर्सिटी (Fordham University ) से डिजिटल टेक्नोलॉजी में स्नातक किया है। इसके अलावा नव्या ने स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल (Stanford Business School ) से UX और डिज़ाइन थिंकिंग का स्पेशल कोर्स भी किया है। नव्या नवेली नंदा 2017 में वोग ब्यूटी अवार्ड्स (Vogue Beauty Awards ) में रेड कारपेट पर पहली बार नजर आई थीं। हाल ही में नव्या ने महिलाओं को सशक्त, शिक्षित और निदान (empower, educate and diagnose) के लिए एक ऑनलाइन सर्विस शुरू की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+