आखिर क्यों डरते हैं लोग अमिताभ बच्चन के बीमार होने से?

नई दिल्ली। आज जैसे ही खबर आई कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बीमार हो गए हैं, उनके चाहने वाले परेशान हो गए , लोगों के अंदर खलबली मच गई कि आखिर अमिताभ को क्या हुआ? यही नहीं तुरंत डॉक्टरों की एक टीम जोधपुर रवाना भी हो गई। लोग टीवी चैनल बदलने लगे और सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे कि अमिताभ को क्या हुआ। ये खलबली तब तक मची रही जब तक कि अमिताभ की धर्म पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन का बयान नहीं आ गया।

अमिताभ की बीमारी से परेशान फैंस

अमिताभ की बीमारी से परेशान फैंस

आखिर क्या वजह है कि लोग अमिताभ की बीमारी की बात सुनते ही घबड़ा जाते हैं, आखिर क्यों बिग बी की बीमारी लोगों को तंग करती है तो इसके पीछे कारण है आज से करीब 36 साल पहले हुआ फिल्म 'कुली' के सेट को वो दर्दनाक हादसा, जिसके कारण अमिताभ अस्पताल पहुंच गए थे।

फाइट सीन में हुए थे घायल अमिताभ

फाइट सीन में हुए थे घायल अमिताभ

उस वक्त शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में विलेन पुनित इस्सर का घूंसा उनके पेट में जोर से लगा था जिससे कि उन्हें गहरी चोट आई। इसके बाद कई हफ्तों तक बिग बी अस्पताल में भर्ती रहे थे। अस्पताल में अमिताभ जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे तो वहीं अस्पताल के बाहर लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे थे।

लोगों ने मांगी थी दुआएं

लोगों ने मांगी थी दुआएं

उस दौर को गौर से देखने वाले लोग आज भी बताते हैं कि केवल मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में लोगों ने अमिताभ के लिए ऊपर वाले से दुआएं मांगी थी। लोगों ने हवन किए थे, मन्नतें मांगी थीं और उपवास किया था, जिससे कि अमिताभ सही सलामत घर लौट आएं और उन सबकी दुआएं रंग लाईं और अमिताभ सही होकर घर लौट आए थे।

 Get Well Soon. Amitabh...

Get Well Soon. Amitabh...

हालांकि इस चोट के बाद से बिग बी के कंधे और गर्दन में अक्सर दर्द होता रहा। हालांकि फैंस की दुआएं बिग बी के साथ हैं जो उन्हें हर प्रकोप से बचा लेती हैं और इस बार भी लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं और कह रहे हैं... Get Well Soon. Amitabh...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+