अमिताभ की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे में लगी आग, बचाते-बचाते जले शाहरुख खान
मुंबई। दिवाली के मौके पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने स्पेशन पार्टी रखी। ऐसी ही एक पार्टी अमिताभ बच्चन ने भी रखी थी अपने बंगले 'जलसा' पर। इस पार्टी में शाहरुख खान से लेकर काजोल, कटरीना कैफ और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज शामिल हुए। पार्टी में सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक एक एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। हुआ यूं कि दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर रहीं अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई और इससे पहले कि आग और अधिक बढ़ती, शाहरुख खान ने तुरंत उनके पास दौड़े और अपने जैकेट से अर्चना के लहंगे में लगी आग को बुझाया। खबरों के मुताबिक इस हादसे में अर्चना के हाथ और टांगें जल गईं और शाहरुख भी हल्के-फुल्के जल गए।

बेटी के साथ थी अर्चना तभी हुआ हादसा
अर्चना अभी नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें ICU में रखा गया है। वे 15 फीसदी जल गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने आगे बताया, 'अर्चना अपनी बेटी के साथ आंगन में थीं और उसी दौरान एक दीये से उनके लहंगे ने आग पकड़ ली। आसपास खड़े लोग स्तब्थ रह गए और उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि क्या करें। तभी शाहरुख ने बिना देर किए अर्चना की तरफ दौड़ लगाई और जैकेट से आग बुझाकर उनकी जान बचाई।

पार्टी में कई हस्तियां थीं मौजूद
अमिताभ बच्चन के घर आयोजित जलसा दिवाली बैश में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों ने शिरकत की थी। शाहरुख-गौरी खान के अलावा कैटरीना कैफ, करीना कपूर, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना सहित कई हस्तियां मौजूद थी। फिल्मी दुनिया के अलावा भी बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ दिखे।

निया शर्मा के लहंगे में भी लगी थी आग
इससे पहले दिवाली पार्टी में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के लहंगे में भी आग लगी थी। हादसे में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। निया ने जले लहंगे की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- ''दिये की ताकत। सेकेंड में लगी आग। मेरे आउटफिट में लगी लेयर्स की वजह से मैं बच गई या शायद कोई शक्ति थी जिसने मुझे बचाया।''
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications