VIDEO: 'स्वैग से स्वागत' पर सलमान-कैटरीना से भी शानदार डांस कर गई ये लड़कियां

पिछले साल आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है के सारे गाने खूब हिट हुए थे, लेकिन जो गाना लंबे समय तक सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ था वो था 'स्वैग से स्वागत'। 'स्वैग से स्वागत' गाना सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब हिट हुआ था।

Belly Dancing

नई दिल्ली। पिछले साल आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है के सारे गाने खूब हिट हुए थे, लेकिन जो गाना लंबे समय तक सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ था वो था 'स्वैग से स्वागत'। 'स्वैग से स्वागत' गाना सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब हिट हुआ था। इसकी पॉप्यूलैरिटी इसी से पता चलती है कि इस गाने को अरेबिक में भी डब किया गया था। इसी अरेबिक वर्जन पर कुछ लड़कियों का बेली डांस खूब वायरल हो रहा है।

'स्वैग से स्वागत' और 'अफगान जलेबी' पर किया डांस

'स्वैग से स्वागत' और 'अफगान जलेबी' पर किया डांस

सलमान खान और कैटरीना कैफ का गाना 'स्वैग से स्वागत' एक बार फिर हिट हो रहा है। कुछ लड़कियों ने इस गाने के अरेबिक वर्जन पर जबरदस्त डांस किया है। इसके साथ ही इन लड़कियों ने कैटरीना कैफ और सैफ अली खान की फिल्म 'फैंटम' के गाने अफगान 'जलेबी' पर भी अपने डांस का जादू बिखेरा है। ये डांस प्रतिष्ठीत बंजारा स्कूल ऑफ डांस की लड़कियों ने किया है।

देखिये ये शानदार वीडियो-

देखिये ये शानदार वीडियो-

बंजारा स्कूल ऑफ डांस की लड़कियों का ये डांस इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। ये स्कूल अपने बेली डांसिंग के लिए जाना जाता है, ऐसे में इन लड़कियों का डांस जबरदस्त होना तो बनता ही है। लड़कियां पहले 'स्वैग से स्वागत' के अरेबिक वर्जन पर डांस करती हैं, फिर 'अफगान जलेबी' पर बेली डांसिंग का जादू बिखेरती हैं। देखिये वीडियो-

सुपरहिट हुई थी 'टाइगर जिंदा है'

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर जिंदा है' पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' का सीक्वल थी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 570 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं कैटरीना कैफ और सैफ अली खान की 'फैंटम' 28 अगस्त, 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+