#WeAreEqual महानायक अमिताभ बच्चन ने किया अपनी वसीयत का ऐलान...
अमिताभ ने कहा कि उनके मरने के बाद उनकी संपत्ति को उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन में बराबर बराबर बांट दिया जाएगा।
नई दिल्ली। सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज एक चौंकाने वाली कही है, 74 साल के इस सिने स्टार ने आज ट्विटर के जरिए एक तरह से अपने वसीयत का ऐलान कर दिया है। Pics: ओबामा, बिल गेट्स और अमिताभ ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं?
जेंडल इ्क्वालिटी के पक्षधर
अमिताभ ने आज अपने एक ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह कह रहे हैं कि वह जो कुछ भी छोड़ कर जाएंगे, यानि अपनी संपत्ति से संबंधित वह उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन में बराबर बराबर बांट दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने यह बताया कि वो जेंडल इ्क्वालिटी (लिंग समानता) के वह पक्षधर रहे हैं इसलिए वह बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं करते हैं।
बच्चन केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि एक महानायक
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि एक महानायक हैं, वो केवल रूपहले पर्दे तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि उनकी मिसाल एक आज्ञाकारी पुत्र, समर्पित पति और आदर्श पिता की रही है, ऐसे में निसंदेह अमिताभ का ये ट्वीट उन लोगों की आंखें खोलने के लिए काफी है, जो आज भी बेटा और बेटी में फर्क महसूस करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications