पीएम मोदी के बारे में अमिताभ ने जो कहा, सुनेंगे तो हैरान हो जायेंगे

मुंबई। देश केे पीएम नरेन्द्र मोदी का शनिवार को जन्मदिन था, हर आम से लेकर खास लोगों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर अपनी तरह से बधाई दी और उनको याद किया। कुछ लोगों ने पीएम मोदी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हैंं।

उन्होंने मोदी एप पर पीएम को बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और साल 2009 के उस किस्से को बयां किया, जब वो पहली बार पीएम मोदी से मिले थे। दोनों लोगों की मुलाकात गुजरात में हुई थी, जहां अमिताभ अपनी फिल्म 'पा' को टैक्स फ्री कराने के लिए मोदी से मिलने गए थे। अमिताभ ने लिखा कि सीएम ऑफिस बेहद ही साधारण था और उससे भी सिंपल वो कमरा था, जहां मोदी जी बैठते थे।

थोड़ी सी औपचारिक बातों के बाद मैंने आपसे फिल्म की बात कही, आपने कहा कि चलिए साथ में फिल्म देखते हैं, हमने साथ में फिल्म देखी और खाना खाया, इस दौरान गुजरात टूरिज्म को लेकर कुुछ बातें हुईं, उसके बाद मैं वापस मुंबई चला आया, जहां कुछ दिनों के बाद पर्यटन मंत्रालय के लोग मुझसे मिलने आये और मैं गुजरात टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बन गया।

इसके बाद जब शूटिंग के लिए पहली बार में गुजरात पहुंचा तो आपका ही फोन सबसे पहले आया। आपने मुझसे कहा कि किसी चीज की जरूरत होगी तो मुझे फोन कीजियेगा, गुजरात में आपका स्वागत है, बाहर गर्मी बहुत है इसलिए पानी पीते रहिएगा।

अपनी बातों और वादों के पक्के मोदी

मैंने जवाब में आपको धन्यवाद कहा और एक आग्रह किया कि शूटिंग के दौरान किसी भी राजनैतिक व्यक्ति को मुझसे मिलने ना दिया जाये। आपने इसके बाद फोन रख दिया और मैं शूटिंग में व्यस्त हो गया। मैंने करीब एक महीने वहां शूट किया लेकिन इस दौरान किसी भी राजनेता से मेरी मुलाकात नहीं हुई।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने एक टीवी कार्यक्रम में अमिताभ की तारीफ करते हुए कहा था कि मेरे सिर्फ एक फोन पर अमिताभ गुजरात का प्रचार करने के लिए तैयार हो गए थे और उन्होंने इसके लिए एक भी पैसा नहीं लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+