यूजर ने अभिषेक बच्चन से किया सवाल- पिता अस्पताल में किसके भरोसे खाओगे, ट्रोल होने पर एक्टर ने दिया ये जवाब
यूजर ने अभिषेक बच्चन से किया सवाल- पिता अस्पताल में किसके भरोसे खाओगे, ट्रोल होने पर एक्टर ने दिया ये जवाब
मुंबई। सदी के महानायक अभिनेता एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन जुलाई माह की शुरुआत से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती है। अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के स्वस्थ्य होने की दुआ हर कोई कर रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बच्चन परिवार की इस मुश्किल घड़ी में अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं जा रहे। कुछ लोग ऐसे सामने आए हैं जो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन के बाद अब अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया है।

यूजर ने अभिषेक से किया सवाल- किसके भरोसे खाओगे
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक बच्चन पर तंज कसते हुए बहुत ही अजीब सवाल किया। उसने अभिषेक से सवाल किया कि पिता अस्पताल में भर्ती हैं, अब किसके भरोसो बैठकर खाओगे। यूजर के इस सवाल पर अभिषेक के फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया लेकिन जब यूजर का ये ट्वीट जब वायरल हो गया तो अभिषेक बच्चन ने आगे आकर ऐसा शालीनता से करारा जवाब दिया कि लोग हंसने लगे और खुश हो गए।

ट्रोल होने पर अभिषेक बच्चन ने दिया ये करारा जवाब
अभिषेक ने यूजर के सवाल पर करारा जवाब देते हुए लिखा- फ़िलहाल तो लेट के खा रहे हैं दोनो एक साथ अस्पताल में। जिसके बाद अभिषेक से ये सवाल पूछने वाले यूजर ने अभिषेक से करारा जवाब मिलने के बाद चुप नहीं हुआ उसने फिर अभिषेक के जवाब पर यूजर ने फिर तंज कसते हुए लिखा- आप जल्दी ठीक हो जाएं, हर किसी की किस्मत में लेट कर खाना कहा। यूजर के इस अंदाज पर अभिषेक बच्चन ने फिर ऐसा जवाब दिया कि कई यूजर ने इस पर जमकर मजे लिए।
अभिषेक ने लिखा आप हमारी जैसी परिस्थिति में कभी ना आएं
जिसके बाद अभिषेक ने बड़ी ही प्रभावशाली ट्वीट कर कहा-मैं प्रार्थना करूंगा कि आप हमारी जैसी परिस्थिति में कभी ना आएं और हमेशा स्वस्थ रहें। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। सोशल मीडिया पर यूजर और अभिषेक के बीच की ये वाक युद्ध इस समय ट्रेंड कर रहा है। फैंस को इस यूजर का बच्चन फैमिली का ऐसे वक्त पर मजाक बनाना पसंद नहीं आ रहा है। लोग इस पोस्ट पर अपना गुस्सा निकाल रहें हैं।
अमिताभ की ट्रोल करने वालों को चेतावनी
Recommended Video

अमिताभ को एक यूजर ने भेजी थी ये बद्दुआ
बता दें कुछ दिन पहले पूरे देश में अमिताभ बच्चन के जहां सलामती की दुआएं मांगी जा रहीं हैं। इन्हीं दुआओं के बीच अमिताभ को एक बद्दुआ मिली । इस मैसेज में लिखा है 'मैं उम्मीद करता हूं कि आप कोरोना से मर जाएं (I hope you die with this Covid)।' इस मैसेज का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया है। जिसे पढ़कर अमिताभ काफी हैरान हो गए अभिषेक बच्चन ने ट्रोल्स की जमकर फटकार लगाई थी। बिग बी ने ट्रोल्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि तुम्हारा पंगा अमिताभ बच्चन से पड़ गया है।

ब्लॉग में अमिताभ ने ये लिखकर लगाई थी फटकार
ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा 'मिस्टर अज्ञात...आपने अपने पिता का नाम नहीं लिखा है क्योंकि आपको पता नहीं है कि आपके पिता कौन हैं। या तो मैं मर जाऊंगा या जिंदा रहूंगा, अगर मैं मर जाता हूं तो आप किसी सेलिब्रिटी के नाम पर अपनी भड़ास निकाले और निंदा करने का काम आगे नहीं कर पाएंगे। अफसोस कि आपके लिखे को दुनिया के नोटिस में लाने वाला नहीं रहेगा क्योंकि जिस अमिताभ बच्चन पर आप कटाक्ष कर रहे हैं वो तब जिंदा नहीं रहेगा। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक अस्पताल में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।अमिताभ बच्चन अपनी हेल्थ अपडेट भी सोशल मीडिया पर लगातार दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications