आदिवासी गांव में 'बंगाली' खाना खाने पहुंचे अमित शाह, देखिए भाजपा के 'मिशन बंगाल' की तस्वीरें
आदिवासी गांव में 'बंगाली' खाना खाने पहुंचे अमित शाह, देखिए भाजपा के 'मिशन बंगाल' की तस्वीरें
कोलकाता: Amit Shah West Bengal visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 और 6 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बिहार में चुनाव को छोड़कर और अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। अब बिहार छोड़कत अमित शाह पश्चिम बंगाल में क्यों गए हैं, इसके जवाब में गृह मंत्री ने एक न्यूज चैनल को कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर सेहत का ध्यान रखते हुए अपने स्वास्थ्य के चलते पांच तारीख से प्रचार के लिए निकल सकता था, इसलिए पश्चिम बंगाल आया हूं। गुरुवार (5 नवंबर) को अमित शाह बंगाल के चतुर्दिही गांव के एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचकर दोपहर का खाना खाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में उन्हें 294 में से 200 सीटों पर जीत हासिल करनी है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में 6 महीने से ज्यादा का वक्त है लेकिन बीजेपी ममता बनर्जी का गढ़ छीनेन की कोशिश में लग गई है।
Recommended Video

बंगाली खाना खाने के बाद क्या बोले अमित शाह
असल में गुरुवार को चतुर्दिही गांव के जिस आदिवासी परिवार के घर में अमित शाह ने खाना खाया, वो बीजेपी कार्यकर्ता बिभीषण हंसदा का घर था। बिभीषण हंसदा आदिवासी हैं और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। अमित शाह ने बंगाली खाना खाने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है, मैं बहुत ही शानदार बंगाली खाना खाया है।
अमित शाह बिभीषण हंसदा के घर पर केले के पत्ते पर शाकाहारी भोजन किया। अमित शाह ने जमीन पर बैठकर सबके साथ खाना खाया। अमित शाह ने खाने में चावल, रोटी, दाल, पटोल भाज ( लौकी का भूना हुआ डिश), शुक्टो (मिक्टर सब्जी), आलू-पोस्तो की सब्जी, और पापड़ खाया।
खाने के बाद मीठे में रसगुल्ला, मिष्टी दही, संदेश (एक प्रकार के मिठाई का नाम) जैसी मिठाइयां थीं, लेकिन शाह ने उन मिठाइयों को खाने से मना कर दिया था।
आदिवासी कार्यकर्ता के घर जाने से पहले अमित शाह बिरसा मुंदर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

एक मौका दीजिए, हम बनाएंगे शोनार बांग्ला- अमित शाह
पश्चिम बंगाल में 2020 में विधान सभा चुनाव होने हैं। यूं तो चुनाव में छह महीने से ज्यादा का वक्त है लेकिन अमित शाह ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी पूरी कोशिश में है कि बंगाल में इस बार कमल खिले। चुनावी कैंपने का हाल जाने बिहार में पहुंचे अमित शाह ने पहले ही दिन कहा 'हमें आप लोग एक मौका दें, हम बंगाल को शोनार बांग्ला बनाएंगे।'
अमित शाह ने टीवी आदिवासी गांव से दिए टीवी इंटरव्यू में कहा, बंगाल में विजय सुनिश्चित है। दो तिहाई बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, अगर ममता बनर्जी मटुआ समुदाय के लिए सबसे अच्छा चाहती थीं, तो वह अतीत में अबतक क्या कर रही थीं? वह सभी वादे सिर्फ राजनीतिक हितों के लिए कर रही हैं। सरकार बनाने के बाद बीजेपी सभी वादों पर खरी उतरेगी।

बीजेपी कार्यकर्ता की मौतों पर भड़के अमित शाह
पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हो रहे मौत पर अमित शाह ने कहा, जब से बंगाल में बीजेपी अपने पैर पसार रही है, तब से TMC के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अत्याचार किए हैं। हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए हैं। 100 में से 75 से ज्यादा FIR में एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
अमित शाह बोले, बिरसा मुंडा के अनुयायियों की भूमि बांकुरा से मैं कहकर जाता हूं कि अपनी कार्ययोजना पर निष्ठा से काम करते हुए भारतीय जनता पार्टी 200 से ज्यादा सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।

दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे के दूसरे दिन आज दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे। यहां अमित शाह ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली के चरणों में प्रार्थना की कि मोदी जी के नेतृत्व में ये देश फिर से एक बार दुनिया में अपना गौरवमयी स्थान प्राप्त करे।
अमित शाह ने मंदिर के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने बंगाल के दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत दक्षिणेश्वर मन्दिर से की है। मैं बंगाल की जनता का आह्वान करता हूं कि आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना का केंद्र रहा बंगाल अपना गौरव फिर से प्राप्त करे इसीलिए आप जागरूक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।












Click it and Unblock the Notifications