मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने बचाई थी शख्स की जान, अमित शाह ने जताई बहादुर हीरो से मिलने की इच्छा
CISF के जवान ने बचाई थी जान,अमित शाह ने जताई मिलने की इच्छा
नई दिल्ली। हाल में ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हुआ था, जिसमें दिल्ली मेट्रो के डाबड़ी स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ( CISF) के जवान ने एक यात्री की जान बचाई। सीआईएसएफ(CISF) के जवान विकास ने अपनी सूझबूझ से व्यक्ति की जिंदगी बचा ली। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और CISF के जवान की तारीफ कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस जवान की तारीफ करते हुए उससे मिलने की इच्छा जताई है।

आपको बता दें कि ये घटना 18 जनवरी की है। दिल्ली के डाबड़ी मेट्रो स्टेशन पर सिक्योरिटी जांच के दौरान एक शख्स अचानक से बेहोश हो गिर गया। वहां मौजूद सीआईएसएफ जवान ने बिना देर किए व्यक्ति को शुरुआती उपचार दिया और उस शख्स को सीपीआर दिया। जवान विकास की कोशिशों से इस शख्स को होश आ गया। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे सीआईएसएफ ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शेयर किया। लोगों ने जवान विकास की खूब तारीफ की। सीआईएसएफ के जवान विकास ने SOP की जानकारी की सही इस्तेमाल करते हुए यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देना शुरू किया, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई।












Click it and Unblock the Notifications