अमित शाह की लोगों से अपील, महाराष्ट्र-हरियाणा में दोबारा बनाएं BJP की सरकार
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील की। शाह ने लोगों से अपील है कि वो भारी संख्या में मतदान करें और फिर से बीजेपी की बहुमत से सरकार बनाएं। गौरतलब है कि हरियाणा में बीजेपी की अपने दम पर और महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन है।

शाह ने आगामी चुनाव के संबंध में कई ट्ववीट किए। पहले ट्वीट में कहा कि आज चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की घोषणा का हृदय से स्वागत करता हूँ। चुनाव न सिर्फ लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्साव होता है बल्कि यह अपने देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का भी सबसे बड़ा माध्यम होता है।
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं महाराष्ट्र और हरियाणा के सभी मतदाताओं से और विशेषकर युवाओं से आवाहन करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक मजबूत सरकार चुनने में और अपने प्रदेश के विकास और उन्नति में भागीदार बने। अपने एक और ट्वीट में जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में गत 5वर्षों में चली भाजपा की राज्य सरकारों ने प्रदेश को विकास और सुशासन की नित नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन प्रदेशों के कार्यकर्ताओं से आवाहन करता हूँ कि अपनी सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाये और पुनः प्रचंड बहुमत के साथ हमारी सरकारें बनाये।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा।












Click it and Unblock the Notifications