अमित शाह बोले, सर्जिकल स्ट्राइक का दावा हमने नहीं सेना ने किया

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कुछ सियासी दलों के सवाल उठाने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का फैसला लिया था। लेकिन कुछ दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। जो बेहद गलत है। ये जवानों का अपमान है। शहीदों का अपमान है।

amit shah

राहुल गांधी पर बीजेपी चीफ अमित शाह का बड़ा हमला

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम इस मुद्दे पर सियासत नहीं करना चाहते। लेकिन जिस तरह से कुछ दल सर्जिकल स्ट्राइक को संदेह के दायरे में ला रहे हैं ये गलत है। इससे सियासी दलों को दूर रहने की अपील अमित शाह ने की है।

अमित शाह ने कहा कि इसकी शुरूआत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की थी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर केजरीवाल के बयान के बाद पाकिस्तान में वह ट्विटर ट्रेंड में ऊपर आ गए हैं।

अमित शाह ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी कांग्रेस उपाध्यक्ष को घेरा जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं।

राहुल गांधी का बयान जवानों का अपमान हैं: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी का ये बयान जवानों का अपमान है। जवानों के खून का कोई मोल नहीं है। कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को राहुल गांधी का ये बयान दर्शाता है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि दलाली शब्द कांग्रेस तक ही सीमित है। लेकिन जिस समय देश में बड़ा खतरा मंडरा रहा हो। सेना के जवान आतंकियों और देश के दुश्मनों से लड़ रहे हैं। ऐसे में ये बयान उनके मनोबल को गिराने वाला है।

शाह बोले, दलाली चीजों की होती है

अमित शाह ने कहा कि पूरा देश, देश की सरकार और भारतीय जनता पार्टी जवानों पर पूरा भरोसा करते हैं। उनकी बुलेट्स पर भरोसा करते हैं। देश के जवानों का कोई अपमान नहीं कर सकता।

नरेंद्र मोदी सरकार सेना के साथ उनके लिए खड़ी है। सेना के काम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अमित शाह ने इस दौरान मीडिया के सहयोग के लिए भी बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+