'2 घंटे एक्सरसाइज, 6 घंटे नींद', अमित शाह ने बताया कैसे डायबिटीज को हराया, दवाओं से पाई मुक्ति
Amit Shah Weight Loss Journey: विश्व लिवर दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित एक खास कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी साझा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने सिर्फ अपने खानपान में बदलाव, नींद पूरी करने और रोजाना व्यायाम करने से न केवल वजन कम किया, बल्कि तमाम दवाइयों और इंसुलिन से भी छुटकारा पा लिया।
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने देश के युवाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि यदि समय रहते शरीर और दिमाग को सही आराम और देखभाल मिले, तो जिंदगी को 40-50 साल और बेहतर तरीके से जिया जा सकता है - और देश की प्रगति में भी अहम योगदान दिया जा सकता है। उनका यह बयान न सिर्फ प्रेरणादायक रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

बिना दवा और इंसुलिन के जी रहा हूं: शाह
इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज द्वारा आयोजित इस इवेंट में अमित शाह ने कहा, "नींद, पानी, डाइट और रोजाना एक्सरसाइज ने मुझे बहुत फायदा दिया है। आज मैं बिना किसी एलोपैथिक दवा और इंसुलिन के जी रहा हूं।"
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 'कंट्रोल से बाहर है' तमिलनाडु...झुकेगा नहीं, स्टालिन ने अमित शाह पर साधा निशाना
युवाओं को दी दो घंटे एक्सरसाइज और छह घंटे नींद की सलाह
अमित शाह ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें। उन्होंने कहा, "मैं सभी से कहना चाहता हूं कि वे हर दिन दो घंटे अपने शरीर के लिए और छह घंटे अपने दिमाग के लिए जरूर दें। यह बहुत जरूरी है। मैंने खुद इसका अनुभव किया है।"
2020 से किया था फिटनेस पर काम शुरू
शाह ने बताया कि उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा 2020 से शुरू की थी और तब से आज तक उन्होंने न सिर्फ वजन कम किया है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा भी पाया है।
PM मोदी ने भी की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "तेल की मात्रा कम करने जैसे छोटे-छोटे कदम भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। आइए मिलकर एक स्वस्थ भारत का निर्माण करें।"
दिल्ली LG और मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहे। मंच से उन्होंने भी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, जानिए कब और क्या है खास कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications