अमित शाह ने देखी पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी शॉर्ट फिल्म देखी। शाह शनिवार को दिन के दौरै पर मुंबई पहुंचे। शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरुआती जिंदगी पर बनी एक फिल्म की स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लिया। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जिसे मंगेश हडावले ने निर्देशित किया है। मंगेश की ये फिल्म नरेंद्र मोदी की लिखी किताब 'सामाजिक समरसता' पर बनी है।

Amit Shah in screening film on narendra Modi life

मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में शनिवार शाम को मोदी के जीवन पर बनी फिल्म 'चलो जीते हैं की स्क्रीनिंग हुई। मोदी पर बनने वाली ये शॉर्ट फिल्म 32 मिनट की है। फिल्म में नरेंद्र मोदी के बचपन को दिखाया गया है, इसमें मोदी के गरीबी में रहने और चाय बेचने के भी सीन दिखाए गए हैं। मोदी के बचपन का किरदा धैर्य दर्जी ने निभाया है।

v

स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड और राजनीति के दिग्गज भी पहुंचे। अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर, आनंद एल राय, प्रसून जोशी, कैलाश खेर के अलावा बिजनेस जगत के भी कई सितारे 'चलो जीते हैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आए। कंगना रनौत ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पीएम मोदी की तारीफ भी की।

हाल ही में शिवसेना के साथ गठबंधन में आई दरार के बाद शाह ने महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार रहने को कहा था। उसके बाद ये शाह ये दौरा अहम बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+