हम पूरी दुनिया से दोस्ती चाहते हैं लेकिन देश और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत दुनियाभर से अच्छे रिश्ते चाहता है लेकिन देश की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। अमित शाह ने कहा कि भारत दुनिया को समस्याओं का समाधान देने वाले देश के तौर पर सामने आया है। लेकिन आतंकवाद और इसकी फंडिंग करने वालों के खिलाफ एक साथ आने की जरूरत है।

अमित शाह ने कहा कि विदेश नीति और सुरक्षा नीति के बीच किसी भी तरह की दूरी नहीं है। हम पूरी दुनिया के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही हम अपने बॉर्डर का सम्मान चाहते हैं, अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा चाहते हैं।

amit shah

हमारे लिए देश के नागरिक और देश की सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में इन दोनों ही चीजों में किसी भी तरह की दुविधा नहीं होनी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि 2014 से पहले आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को लेकर कोई नीति नहीं थी। लेकिन पिछले 10 सालों में भाजपी की अगुवाई वाली सरकार ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मूलभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया है।

विदश नीति के बोझ तले देश की सुरक्षा की नीति को नजरअंदाज किया गया। लेकिन अब हमारी विदेश नीति साफ है, हम पूरी दुनिया के साथ दोस्ती चाहते हैं लेकिन अपने देश की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।

शाह ने कहा कि भारत की विदेश नीति की तारीफ कई वजहों से होती है। भारत जी20 समिट में अलग-अलग थलग देशों को साथ लाने में सफल हुआ। सभी नेताओं ने एकमत होकर डिक्लेरेशन को स्वीकार किया।

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। भारत ने राजनीतिक स्थिरता हासिल कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+