'कश्मीर में राहुल गांधी-अब्दुल्ला की सरकार बनी तो फिर से गोलियां चलेगी', रामबन में बोले अमित शाह

Jammu and Kashmir Amit Shah News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने समर्थन जुटाने और मतदाताओं में जोश भरने के लिए रामबन का दौरा किया और इस दौरान जनता को संबोधित किया।

अमित शाह ने कहा, ''केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "वे अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करके जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की आग में झोंकना चाहते हैं। वे पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की बात कहते हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।''

Jammu and Kashmir Amit Shah News

अमित शाह ने कहा, ''वे एलओसी व्यापार को फिर से शुरू करना चाहते हैं, वही एलओसी व्यापार जिसने यहां आतंकवाद को पाला-पोसा। जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा, तब तक व्यापार शुरू नहीं होगा।"

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर चुनाव : अमित शाह ने भरी हुंकार- कहा-गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी लड़ाई

'उमर अब्दुल्ला-राहुल गांधी की सरकार बनी तो यहां गोलियां चलेंगी'

अमित शाह ने कहा, ''उमर अब्दुल्ला कहते हैं, अफजल गुरु को फांसी नहीं देनी चाहिए। यही बताता है कि राहुल गांधी व उमर अब्दुल्ला की सरकार बनी तो क्या होगा? फिर से गोलियां चलेंगी, फिर से पथराव होगा, फिर से आतंकवादियों के जनाजे निकलेंगे, फिर से ताजिया का जुलूस बंद हो जाएगा, फिर से सिनेमा हॉल बंद हो जाएंगे, फिर से अमरनाथ यात्रा पर हमला होगा और जम्मू-कश्मीर में ये जो निवेश आ रहा है, इसकी जगह बेरोजगारी होगी।''

राहुल गांधी व अब्दुल्ला की सरकार बनी तो फिर से गोलियां चलेंगी: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''उमर अब्दुल्ला कहते हैं, अफजल गुरु को फांसी नहीं देनी चाहिए। यही बताता है कि राहुल गांधी व उमर अब्दुल्ला की सरकार बनी तो क्या होगा? फिर से गोलियां चलेंगी, फिर से पथराव होगा, फिर से आतंकवादियों के जनाजे निकलेंगे, फिर से ताजिया का जुलूस बंद हो जाएगा, फिर से सिनेमा हॉल बंद हो जाएंगे, फिर से अमरनाथ यात्रा पर हमला होगा और जम्मू-कश्मीर में ये जो निवेश आ रहा है, इसकी जगह बेरोजगारी होगी।''

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बोले बोले गृह मंत्री अमित शाह, कहा-'आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा'

अमित शाह बोले- शिंदे साहब अब आप आइए लाल चौक, कोई बाल बांका भी नहीं कर सकता

अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस सरकार के समय गृहमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे साहब ने अभी-अभी बयान दिया कि उन्हें उस समय लाल चौक पर आने में डर लगता था। अरे शिंदे साहब, अब अपने बच्चों के साथ आ जाइए, लाल चौक सैर कर लीजिए, कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता।''

ये भी पढ़ें- 'हिंदी और अन्य भाषाषों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं, वे दोस्त जैसे हैं', अमित शाह ने हिंदी दिवस पर क्या-क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+