जम्मू कश्मीर चुनाव : अमित शाह ने भरी हुंकार- कहा-गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी लड़ाई
Jammu Assembly Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (16 सितंबर) को कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। एक पार्टी अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहती है, जबकि दूसरी पार्टी इसे रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर का ये चुनाव स्पष्ट रूप से दो ताकतों के बीच है। एक ओर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस है और दूसरी ओर भाजपा है।''
अमित शाह ने कहा, ''नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस कहती है कि अगर हमारी सरकार बनी तो धारा-370 को वापस लाएंगे। पहाड़ियों और गुर्जर भाइयों को जो आज आरक्षण मिला है, वो धारा-370 के रहते नहीं मिल सकता था।''

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बोले बोले गृह मंत्री अमित शाह, कहा-'आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा'
अमित शाह ने कहा, ''मोदी जी ने जो धारा-370 हटाई, वो अब इतिहास का पन्ना हो गई है। भारत के संविधान में अब धारा-370 के लिए कोई जगह नहीं रह गई है। जम्मू कश्मीर में अब दो विधान, दो प्रधान और दो झंडे कभी नहीं हो सकते हैं। झंडा सिर्फ हमारा प्यारा तिरंगा होगा।''
अमित शाह ने कहा- ये आतंक से लैस जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं
अमित शाह ने कहा, ''एक ओर वे लोग (नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस) आतंक से लैस जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं, तो दूसरी ओर मोदी जी 'विकसित कश्मीर' बनाना चाहते हैं। धारा-370 हटने के बाद यहां की महिलाओं को जो आरक्षण मिला है, उसे वो (नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस) समाप्त करना चाहते हैं, तो वहीं मोदी जी महिलाओं के साथ गुर्जर, पहाड़ी, दलित और ओबीसी को भी आरक्षण का अधिकार देना चाहते हैं।''
ये भी पढ़ें- 'हिंदी और अन्य भाषाषों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं, वे दोस्त जैसे हैं', अमित शाह ने हिंदी दिवस पर क्या-क्या कहा?
'नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन हमेशा से आतंकवाद का पोषक रहा है'
अमित शाह ने कहा, ''नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन हमेशा से आतंकवाद का पोषक रहा है। जब-जब घाटी में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकार आई, तब-तब यहां आतंकवाद को बढ़ावा मिला है। याद कीजिए 90 के दशक को... मैं फारूक अब्दुल्ला से पूछना चाहता हूं कि आप यहां के मुख्यमंत्री थे, राजीव गांधी के साथ समझौता करके चुन कर आए। जब हमारी घाटी खून से लथपथ हो गईं तो आप कहां थे?''
अमित शाह ने कहा कि जिस गठबंधन ने, नेहरू-गांधी व अब्दुल्ला परिवार ने यहां आतंकवाद फैलाया, वो फिर से आपका आशीर्वाद लेना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications