अपनी पूरी जिंदगी में मैंने अरविंद केजरीवाल जैसा बड़ा झूठा नहीं देखा: अमित शाह

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुबानी जंग तेज हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा झूठा करार दिया है। शाह ने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में अरविंद केजरीवाल जैसा बड़ा झूठा नहीं देखा है। शाह ने यह बयान भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान दिया है।

शरजील के खिलाफ अभियोजन की इजाजत देंगे

शरजील के खिलाफ अभियोजन की इजाजत देंगे

रैली में अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि क्या आप जेएनयू छात्र शरजील इमाम के खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाजत देंगे, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने असम को भारत से अलग करने की बात कही थी। शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह सरकारी गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे। लेकिन अब उन्होंने दोनों ही ले लिया है। मैंने अपनी 56 साल की उम्र में उनसे बड़ा झूठा आजतक नहीं देखा है। यही नहीं शाह ने केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों पर भी सवाल खड़ा किया।

आप सरकार के काम पर खड़ा किया सवाल

आप सरकार के काम पर खड़ा किया सवाल

अमित शाह ने केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति का दावा करते हैं, लेकिन भाजपा के सांसदों ने उनके इस झूठे दावे की पोल खोल दी है और अब केजरीवाल कह रहे हैं कि हम दिल्ली का अपमान कर रहे हैं। शाह ने कहा कि केजरीवालजी आप इंदिरा गांधी की तरह महसूस कर रहे हैं। इंदिरा गांधी कहती थीं कि इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा। केजरीवाल को भी यही लगता है कि केजरीवाल दिल्ली हैं और दिल्ली केजरीवाल है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ कार्रवाई की नहीं दी इजाजत

टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ कार्रवाई की नहीं दी इजाजत

इसके अलावा शाह ने फरवरी 2016 में जेएनयू में टुकडे़-टुकड़े का नारा लगाने वालों के खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाजत नहीं देने को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल जी क्या शरजील इमाम के खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाजत देंगे या नहीं जिसने असम को भारत से अलग करने की बात कही है। हमने उसे जेल भेज दिया है। अब आप बताइए आप उसके खिलाफ अभियोज चलाने की इजाजत देंगे या नहीं। शाह ने कहा कि सरकार अपने आप बदल जाएगी अगर नई दिल्ली के लोग यहां का नतीजा बदल दें।

पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में सरकार बदलने के लिए 35 सीटों की जरूरत है। अगर आप नई दिल्ली में चीजों को बदल दें तो अपने आप स्थिति बदल जाएगी। ऐसे में आप लोग अकेले 35 विधानसभा सीटों का काम कर सकते हैं। ईवीएम में बटन को इतनी तेज दबाइए की इसका करंट शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी भी महसूस कर सके। शाह ने इस बात का भरोसा जताया है कि चुनाव में हमे पूर्ण बहुमत हासिल होगा। उन्होंने कहा कि मैं मंच से घोषणा करता हूं कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+