Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अमेरिका और इजराइल के बाद, भारत एक ऐसा देश है, जिससे आप पंगा नहीं ले सकते', दुश्मन देशों को अमित शाह ने चेताया

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''2024 के चुनाव में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। BJP और NDA दोनों की सीटों में बढ़ोतरी होगी।"

Amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत एक ऐसा देश है जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि आज भारत की स्थिति बहुत मजबूत है, दुनिया में कोई भी आज भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है। अमित शाह ने अपने भाषण से दुश्मन देशों को चेताया है।

अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत के पास रक्षा नीति नहीं थी लेकिन आज है। अमित शाह ने कहा, ''आजादी के बाद आज भारत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मामले में सबसे ज्यादा सुरक्षित है, क्योंकि हमारी नीतियां स्पष्ट हैं। दुनिया में कोई भी आज भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले कोई रक्षा नीति ही नहीं थी।''

अमित शाह ने कहा, ''भारत के स्ट्राइक (हमले) के बाद दुनिया को यह पता चल गया कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है, जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता।''

अमित शाह ने आगे कहा कि भारत मौजूदा समय में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित देश है। उन्होंने कहा, "दुनिया में कोई भी भारतीय सेना और भारतीय सीमाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। हम हर देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं, लेकिन साथ ही हम किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+