कश्मीर में नेताओं की हिरासत पर बोले शाह, कांग्रेस ने शेख अब्दुल्ला को 11 साल जेल में रखा

कश्मीर के सवाल पर बोले शाह,

नई दिल्ली। मंगलवार को लोकसभा में कश्मीर को लेकर हुए सवाल पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस फिक्र ना करे, कांग्रेस ने तो फारूक अब्दुल्ला के पिता शेख अब्दुल्ला को 11 साल तक जेल में रखा था और आज वहां नेताओं काी हिरासत पर सवाल कर रही है। शाह ने कहा कि हम कांग्रेस के रास्ते पर नहीं चलेंगे। स्थानीय प्रशासन जब चाहेगा नेताओं को रिहा करेगा, हम नहीं रोकेंगे।

अधीर रंजन चौधरी के सवाल पर दिया जवाब

अधीर रंजन चौधरी के सवाल पर दिया जवाब

मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर को लेकर सवाल किया। चौधरी ने सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं को कब रिहा किया जाएगा, क्या वहां राजनीति गतिविधि बहाल है?

अमित शाह ने जवाब में कहा, हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ने का फैसला वहां का प्रशासन लेगा। इसमें केंद्र सरकार दखल नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कुछ नेता जेल में है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि फारुख अब्दुल्ला के पिता को 11 साल तक कांग्रेस ने जेल में रखा था। हम कांग्रेस के नक्शे कदम पर नहीं चलना चाहते हैं।

राजनीति को ही ना देखे कांग्रेस

राजनीति को ही ना देखे कांग्रेस

अमित शाह ने इस दौरान कहा, 99.5 फीसदी छात्र कश्मीर में परीक्षा देने के लिए बैठे, श्रीनगर में 7 लाख लोगों ने ओपीडी सेवाएं ली, कर्फ्यू, धारा 144 को हर जगह से हटा दिया गया। जम्मू-कश्मीर पर पंचायत और तालुका के चुनाव बिना किसी विरोध के संपन्न हुए है। फिर भी कांग्रेस सवाल कर रही है, ऐसा लगता है कि अधीर रंजन चौधरी के लिए केवल सामान्य स्थिति का पैरामीटर राजनीतिक गतिविधि है।

कश्मीर में सब ठीक है : शाह

कश्मीर में सब ठीक है : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया है कि जम्मू-कश्मीर के हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित राज्यों में बांटे जाने के बाद वहां के तनावपूर्ण हालात को लेकर कांग्रेस की तरफ से हुए सवाल पर शाह ने कहा, वहां 370 हटने के बाद कोई हिंसा नहीं हुई है। सबकुछ एकदम ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+