'राजस्थान में 3D कांग्रेस सरकार, सचिन पायलट का नहीं आएगा नंबर', अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सीएम गहलोत पर बड़े आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में सचिन पायलट के संघर्ष को लेक भी भी टिप्पणी की।

Amit Shah in Rajasthan

Amit Shah in Rajasthan: राजस्थान के दौरे पर शनिवार को गए गृहमंत्री अमित शाह ने गहलोत सरकार और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि राज्य में आज महिलाओं से साथ दुर्व्यवहार और दंगे जैसी घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन सीएम को सिर्फ अपनी कुर्सी की परवाह है।

शनिवार को अमित शाह ने भरतपुर में एक रैली के दौरान सचिन पायलट को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के फंड में सीएम अशोक गहलोत का बड़ा कॉन्ट्रीब्यूशन है। सीएम के आगे कांग्रेस में सचिन पायलट का नंबर नहीं आएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गहलोत और पायलट दोनों ही सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गहलोत जी सत्ता से उतरना नहीं चाहते जबकि पायलट के बेवजह संघर्ष बढ़ाया जा रहा है। लेकिन सच तो ये है कि राजस्थान में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है।

राजस्थान की सरकार को 3डी बताने का मतलब समझाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। शाह ने कहा कि दंगा, दुर्व्यवहार और दलित महिलाओं के साथ अत्याचार इस सरकार में बड़े में हैं। इसलिए कांग्रेस की ये सरकार 3डी वाली है।

राहुल पर शाह का तीखा हमला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंचर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा ने देशभर में पैदल यात्रा की, अच्छा ही किया, लेकिन इसका नतीजा क्या हुआ? कांग्रेस का गढ़ रहे नॉर्थ ईस्ट में तीन चुनाव हुए और वहां कांग्रेस का सफाया हो गया।

'पायलट का नहीं आएगा नंबर'
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सचिन पायलट कुछ भी कर लें उनका नंबर नहीं आएगा। शाह ने पायलट का नाम लेते हुए कहा कि आपका योगदान शायद जमीन पर गहलोत जी से ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का योगदान ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा, गहलोत और पायलट दोनों ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। गहलोत जी सत्ता से उतरना नहीं चाहते और पायलट जी बनना चाहते हैं, लेकिन दोनों नेता खामखा झगड़ा कर रहे हैं।

राजस्थान में अगली सरकार भाजपा की

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राजस्थान में गहलोत और पायलट का झगड़ा व्यर्थ है, क्यों कि यहां सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। उन्होंने कहा राजस्थान में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। आम चुनाव 2024 में राज्य की 25 की 25 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+