अमित शाह ने आजमगढ़ को बताया 'आतंकगढ़', सपा ने की शिकायत

शाह ने आज आजमगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रमाकांत यादव के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आजमगढ़ आतंकवादियों का ठिकाना है। शाह के इस बयान की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने टि्वटर पर कड़ी अलोचना की है।
यह भी पढ़ें- अजय राय की भाभी अब मोदी के साथ
सपा सरकार उनको छोड़ने की पैरवी कर रही है। उन्होंने कहा, यूपी में सरकार का कोई डर नहीं है और गुजरात बम विस्फोट के आरोपी भी आजमगढ़ के थे, जिन्हें गृहमंत्री रहते हुए हमने गिरफ्तार करवाया और तब से आज तक गुजरात में कोई आतंकी घटना नहीं हुई।
शाह की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा नेता सीपी राय ने कहा है कि चुनाव आयोग को उनकी इस टिप्पणी का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल चुनाव के आठवें चरण की तैयारियां चरम पर हैं, ऐसे में शाह का यह बयान पार्टी पर भारी पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications