Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Anti Naxal Operation: लाल आतंक का होगा सफाया, शाह लेंगे 8 राज्यों की बैठक, CG के CM विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना

Amit Shah Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ ही नहीं, उन सभी राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल 7 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री, गृह सचिव, आईबी चीफ, अर्द्ध सैनिक बलों के डीजी, एनआईए डीजी समेत गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय इस अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

ज्ञात हो कि कल 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने बड़ी नक्सली मुठभेड़ में 32 नक्सलियों को मार गिराया था। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ समेत अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में भी नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन होंगे। इसी तैयारी के लिए दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहम बैठक बुलाई है।

chhattisgarh news jpg

एंटी नक्सल ऑपरेशन को गति देने के लिए आहूत इस बैठक में माओवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रतिनिधि, गृह सचिव, आईबी चीफ, अर्द्ध सैनिक बलों के डीजी, एनआईए डीजी समेत गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय अबूझमाड़ नक्सल मुठभेड़ के संबंध में जानकारी भी देंगे।

यह भी पढ़ें CG Encounter: पैदल तय किया 25 किलोमीटर का सफर, 1 करोड़ 67 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों का किया काम तमाम

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी नक्सल प्रभावित राज्यों की विशेष बैठक बुलाई है। उन्होंने नक्सल विरोधी मोर्चे पर बड़ी सफलता पाने वाले जवानों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 अक्टूबर को निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

ज्ञात हो कि गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों का पूरी तरीके से सफाया कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी राज्यों को साथ लेकर बड़ा प्लान तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आतंवादियों के फंडिंग रोकी गई, ठीक उसी तरह नक्सलियों को हो रही फंडिंग पर ब्रेक लगाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें अमित शाह ने 25 अगस्त को बना लिया था छत्तीसगढ़ में बड़े एक्शन का प्लान, मार्च 2026 को नक्सल आतंक बन जाएगा अतीत

गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस तरह की पिछली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता 06 अक्टूबर, 2023 को की थी। उस बैठक में उन्होंने ने वामपंथी उग्रवाद को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक दिशा निर्देश दिये थे।

2024 में अब तक 202 नक्सली मारे गए

मिली जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार की रणनीति से वर्ष 2010 के मुक़ाबले 2023 में हिंसा में 72% और मृत्यु में 86% कमी आई है। यही वजह है कि आज वामपंथी उग्रवाद अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहा है। वर्ष 2024 में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के विरुद्ध आशातीत सफलता मिली है। इस वर्ष अब तक 202 नक्सली मारे गए हैं और 2024 के शुरूआती 09 महीनों में 723 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके साथ ही, 2024 में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या मात्र 38 रह गयी है।

केन्द्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित प्केरदेशों दूरदराज़ के इलाकों तक विकास योजनाएं पहुंचाने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं। इन क्षेत्रों में सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी पर खास बल दिया जा रहा है। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में अब तक 14,400 किलोमीटर सड़क निर्माण हो चुका है और लगभग 6000 मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें Abujhmad Encounter: मुठभेड़ नहीं, यह थी सर्जिकल स्ट्राइक, जवानों ने नक्सलियों को ट्रेनिंग कैंप में घुसकर मारा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+