कश्मीर में बिगड़ते हालात के बीच कुछ बड़ा करने जा रही है सरकार? 3 जून को अमित शाह ने बुलाई बड़ी बैठक
नई दिल्ली, जून 01। देश के गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू कश्मीर के हालात पर एक समीक्षा बैठक करने वाले हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के हालात को लेकर होने वाली है। अमित शाह इस उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षत करेंगे। इस बैठक में सेना और पुलिस के साथ-साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल होंगे। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि पिछले 15 दिनों के अंदर अमित शाह इस तरह की दूसरी मीटिंग करेंगे।

अमित शाह ने मनोज सिन्हा को बुलाया है दिल्ली
रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया है कि अमित शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है और कश्मीरी पंडितों की हो रही टारगेट किलिंग को लेकर सीधा जवाब मांगा है। अमित शाह ने जमीनी हालात जानने के लिए एलजी को दिल्ली बुलाया है। अधिकारी ने कहा है, "3 जून को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।"
कश्मीर में बढ़ गई है टारगेट किलिंग
आपको बता दें कि केंद्र सरकार घाटी में कश्मीरी पंडितों की वापसी को सुनिश्चित करना चाहती है, लेकिन आतंकवादियों ने कश्मीरी हिंदुओं की टारगेट किलिंग करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में कश्मीरी पंडितों की हत्या की घटनाएं बहुत बढ़ी हैं। ऐसे में कश्मीरी पंडित घाटी में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने सरकार को फिर से पलायन की धमकी दे दी है। सरकार के तमाम आश्वासनों के बावजूद कश्मीरी हिंदू घाटी में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
एलजी ने लिया अहम फैसला
घाटी में इन हालात के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी हिंदू सरकारी कर्मचारियों का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह फैसला बुधवार को श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता के बाद लिया, जिसमें पुलिस और नागरिक प्रशासन दोनों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में फैसला लिया गया कि दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत हिंदू-अल्पसंख्यक सरकारी कर्मचारियों का कश्मीर घाटी में जिला मुख्यालय में ट्रांसफर किया जाएगा।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications