आर्टिकल 370 के बाद एक्शन में अमित शाह, दिल्ली समेत 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

आर्टिकल 370 के बाद एक्शन में अमित शाह, दिल्ली समेत 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाए जाने के बाद अमित शाह अब एक बार फिर एक्शन में नजर आ रहे हैं। अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की। दरअसल इस साल के अंत में हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी अब कम ही समय बचा है। ऐसे में अमित शाह ने इन राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में जुटने के निर्देश दे दिए हैं।

दिल्ली और हरियाणा में इन्हें बनाया प्रभारी

दिल्ली और हरियाणा में इन्हें बनाया प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को सह-प्रभारी नियुक्त किया। आपके बता दें कि दिल्ली में 2020 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। वहीं अमित शाह ने इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी और उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी

भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी

दिल्ली और हरियाणा के अलावा अमित शाह ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को चुनाव सह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी है। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन है। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भी समझौता हो चुका है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी महासचिव ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव को सह-प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।

झारखंड के लिए भी प्रभारी नियुक्त

झारखंड के लिए भी प्रभारी नियुक्त

गौरतलब है कि हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र तीनी ही राज्यों में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने इन तीनों राज्यों में दमदार प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ शिवसेना भी सरकार में शामिल है। वहीं, दिल्ली में वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार है। हालांकि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां सभी सातों सीटों पर जीत का परचम लहराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद इन चार राज्यों में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव भाजपा के लिए काफी अहम हैं। इनमें से दिल्ली पर खासतौर पर भाजपा का ध्यान है, जहां वो लंबे समय से सत्ता से दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+