अमित शाह फिर बने राजभाषा पर संसदीय समिति के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुने गए
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आधिकारिक भाषा पर संसदीय समिति के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सर्वसम्मति से इस समिति का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद संसदीय राजभाषा समिति के पुनर्गठन के लिए सोमवार को समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसको लेकर गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सोमवार को एक बयान में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सर्वसम्मति से आधिकारिक भाषा पर संसदीय समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।
संसदीय भाषा समिति का अध्यक्ष पद के लिए जीत के बाद शाह आभार व्यवक्त किया। इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "पिछले 75 वर्षों से हम राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में इसकी पद्धति में थोड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि केएम मुंशी और एनजी अयंगर ने कई लोगों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया था कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करने और सरकारी कामकाज में इसे बढ़ावा देने के लिए हिंदी को किसी भी स्थानीय भाषा से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी चाहिए।"

शाह ने बताया कि राजभाषा विभाग एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है जो 8वीं अनुसूची की सभी भाषाओं का तकनीकी आधार पर स्वत: अनुवाद कर देगा. एक बार यह काम पूरा हो जाएगा तो हिंदी को स्वीकार्यता मिलेगी और हमारे कामकाज में यह बहुत तेज गति से विकसित होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमने बहुत मेहनत की है और समिति की रिपोर्ट के तीन बड़े खंड राष्ट्रपति को सौंपे हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि हमें यह गति बरकरार रखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications