अमेरिका में इलाज के बीच मंदिर पहुंचे ऋषि कपूर, पत्नी नीतू संग किए भगवान के दर्शन

न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है। इलाज के बीच में भी ऋषि कपूर नवरात्रि के मौके मंदिर जाना नहीं भूले।

Rishi Kapoor

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है। इलाज के बीच में भी ऋषि कपूर नवरात्रि के मौके मंदिर जाना नहीं भूले। अमेरिका में नवरात्रि के दौरान मंदिर पहुंचे ऋषि कपूर और पत्नी नीतू कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो से उनके बेटे रणबीर तो गायब हैं, लेकिन कोई अन्य व्यक्ति साथ में खड़ा दिख रहा है। बता दें कि ऋषि और नीतू कपूर के साथ रणबीर भी अमेरिका में हैं। वो दोनों के साथ ही अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।

पत्नी संग मंदिर पहुंचे ऋषि कपूर

पत्नी संग मंदिर पहुंचे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर अमेरिका में इलाज के दौरान मंदिर में पत्नी नीतू संग दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर के बाहर टीका लगाए ऋषि और नीतू की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस फोटो में उनके एक दोस्त भी साथ में है। ऋषि कपूर पिछले कई दिनों से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि उन्हें कैंसर है, जिसे भाई रणधीर कपूर ने झूठा बताया था।

बालों के रंग से फैंस हो गए थे परेशान

बालों के रंग से फैंस हो गए थे परेशान

कुछ दिन पहले ऋषि कपूर की न्यूयॉर्क से तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें उनके बाल सफेद नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के बाद फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हो गए थे जिसके बाद अभिनेता ने खुद ट्विटर पर इसकी सफाई दी थी। फैंस के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनके ग्रे बालों के पीछे उनकी बीमारी नहीं, बल्कि एक फिल्म के लिए है। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'ये मेरे बाल ग्रे/सफेद होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाने के लिए है। मेरे बाल सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म के लिए डाई किए थे।'

प्रियंका और सोनाली मिलने पहुंचीं

प्रियंका और सोनाली मिलने पहुंचीं

न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने कई सितारे भी पहुंचे थे। प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर और सोनाली बेंद्रे ने ऋषि और नीतू कपूर से मुलाकात की थी। बता दें कि सोनाली बेंद्रे भी न्यूयॉर्क में पिछले कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रही हैं। उन्होंने जुलाई में कैंसर होने की बाद फैंस को बताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+