ओमिक्रॉन संकट के बीच कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 8190 लोगों ने महामारी को दी मात
नई दिल्ली, 04 दिसंबर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में भी दस्तक दे दी है। अभी तक कर्नाटक में दो ओमिक्रॉन मामले की पुष्टि हुई हैं, जिसे देखते हुए क्रेंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड-19 के नए मामलों का आंकड़ा जारी किया। राहत की खबर ये है कि बीते दिनों के मुकाबले आज संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर से कोरोना वायरस के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 415 लोगों की मौत हुई।
Recommended Video

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर लोग डरे हुए हैं, सरकार ने भी जनता को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, बीते शुक्रवार कोविड-19 के 9216 नए केस सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई थी। हालांकि शनिवार को थोड़ी राहत की खबर मिली और नए मामलों में गिरवाट देखी गई। इस बीच 8,190 लोगों ने महामारी को मात भी दी, अब तक कुल 34053856 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं, वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या 99974 है।
COVID19 | India reports 8,603 new cases,415 deaths and 8,190 recoveries in the last 24 hours; Active caseload currently stands at 99,974 pic.twitter.com/TJmLm2P1YI
— ANI (@ANI) December 4, 2021
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में रॉकेट की रफ्तार से बढ़े कोरोना के मामले, 5 साल से छोटे बच्चों पर ओमिक्रॉन का कहर
टीकाकरण की बात करें तो यह आंकड़ा 126 करोड़ को पार कर चुका है। अब तक कुल 126534497 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। आपको बता दें कि ओमिक्रॉन की चपेट में सिर्फ वयस्क ही नहीं बल्कि बच्चे भी आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार को 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है। लिहाजा, अब जबकि पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन वेरिएंट फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छोटे बच्चों को लेकर काफी चिंता व्यक्त की है और पैरेंट्स से छोटे बच्चों को सुरक्षित रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications