पोर्न फिल्म विवाद के बीच वो 7 फिल्में, जिसमे अभिनेत्रियों ने पार की हद

नई दिल्ली, 22 जुलाई। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ धीरे-धीरे बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यह बदलाव ना सिर्फ तकनीक, पटकथा बल्कि बोल्ड सीन के तौर पर भी बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। फिल्मों में अश्लीलता परोसे जाने का लंबे समय से बॉलीवुड पर आरोप लगता आया है। लेकिन जिस तरह से शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनवाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का आरोप लगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है उसके बाद इस पूरे मसले पर नए सिरे से बहस छिड़ गई है।

पोर्न कंटेंट को लेकर विवाद

पोर्न कंटेंट को लेकर विवाद

हालांकि राज कुंद्रा के वकील का कहना है कि उनके वीडियो में किसी भी तरह का कोई पोर्न कंटेंट नहीं है, पुलिस ने जो दावे किए हैं वो गलत हैं। लेकिन बावजूद इसके यह बहस बनिी हुई है कि आखिर अश्लीलता, पोर्न और कामुकता को कैसे अलग-अलग परिभाषित किया जाए। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी जिसमे बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने ऐसे दृश्य दिए जो विवाद का केंद्र बने। आईए डालते हैं ऐसी ही फिल्मों पर एक नजर जब अभिनेत्रियां फिल्मों में पूरी तरह से टॉपलेस नजर आई और उन्होंने अपने निजी अंगों के प्रदर्शन से कोई परहेज नहीं किया।

Recommended Video

    Porn Film Scandle Case: Raj Kundra की Police Costody 27 जुलाई तक बढ़ी | वनइंडिया हिंदी
    माया मेमसाब

    माया मेमसाब

    यह फिल्म 1993 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, फिल्म में शाहरुख खान, दीपा साही, फारुख शेख, राज बब्बर, परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार थे। फिल्म में दीपा साही ने माया मेमसाब का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपा साही और शाहरुख खान के बीच एक इंटिमेट सीन है जिसमे दीपा साही टॉपलेस नजर आती हैं। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था।

    अनु अग्रवाल (किंग अंकल, द क्लाउट डोर अनकट)

    अनु अग्रवाल (किंग अंकल, द क्लाउट डोर अनकट)

    आशिकी फिल्म से सुर्खियों में आई फिल्म अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म किंग अंकल में भी जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था। इस फिल्म में अनु अग्रवाल एक दृश्य में टॉपलेस हुई थीं। ना सिर्फ किंग अंकल बल्कि द क्लाउड डोर अनकट में भी अनु अग्रवाल टॉपलेस नजर आई थीं।

    राधिका आप्टे- पार्च्ड

    राधिका आप्टे- पार्च्ड

    फिल्म पार्च्ड 2016 में रिलीज हुई थी, यह फिल्म में में राधिका आप्टे, सरवीन चावला,तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की डायरेक्टर लीना यादव हैं और इसे अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के एक दृश्य में राधिका आप्टे सरवीन चावला टॉपलेस नजर आती हैं। यह फिल्म राजस्थान की महिलाओं पर आधारित है, जिसमे दिखाया गया है कि महिलाएं, पुरुषों और यौन संबंध को लेकर किस तरह के संघर्ष से गुजरती हैं।

    नंदना सेन- रंग रसिया

    नंदना सेन- रंग रसिया

    इस फिल्म में मुख्य किरदार में रणदीप हुड्डा और नंदना सेन हैं। फिल्म 19वीं शताब्दी के प्रख्यात भारतीय पेंटर राजा रवि वर्मा पर बनी है। जिसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में डब किया गया था। फिल्म में रणदीप और नंदना सेन के बीच एक दृश्य है जिसमे रणदीप नंदना की पेटिंग बना रहे हैं, इस सीन में नंदना पूरी तरह से टॉपलेस नजर आती हैं। यह फिल्म 20108 में रिलीज हुई थी, इसे केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था।

    सीमा रहमानी- सिन्स

    सीमा रहमानी- सिन्स

    यह फिल्म 2005 में आई थी, इसमे शाइनी आहूजा और सीमा रहमानी मुख्य किरदार में थे। फिल्म को विनोद पांडे ने डायरेक्ट किया था और इसके डिस्ट्रिब्यूशन का जिम्मा यशराज फिल्म के पास था। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही सीमा रहमानी ने कई न्यूड सीन फिल्माएं थे। इस फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ था कि इसके ट्रेलर को टीवी पर दिखाए जाने पर रोक लगा दी गई थी।

    सिमी ग्रेवाल- मेरा नाम जोकर

    सिमी ग्रेवाल- मेरा नाम जोकर

    1970 में रिलीज हुई फिल्म में अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का एक सीन काफी चर्चा में आया था, जिसमे सिमी नदी के किनारे अपने कपड़े बदल रही हैं। इस दृश्य में सिमी ग्रेवाल को पूरी तरह से न्यूड दिखाया गया था। यह ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी और फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+