भारी विरोध के बीच राज्यसभा में किसानों से जुड़े तीनों बिल हुए पास
नई दिल्ली। किसानों से जुड़े बिल को लेकर राज्यसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने आज सदन में पेश किए गए किसानों से जुड़े तीनों बिलों का जमकर विरोध हुआ। लेकिन भारी विरोध के बावजूद तीनों ही बिलों को राज्यसभा में पास कर दिया गया। तीनों ही बिलों को ध्वनि मत के आधार पर सदन मे पास कर दिया गया। ऐसे में इन बिलों के दोनों सदनों में पास होने के बाद अब इसपर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की औपचारिकता बची है, जिसके बाद ये तीनों ही बिल कानून का रूप ले लेंगे।
Recommended Video

सरकार द्वारा सदन में लाए गए इन तीनों ही बिलों का जमकर विरोध हुआ। भारी हंगामे के बीच पहले इन बिलों को लोकसभा में पास किया गया। लेकिन इन बिलों के विरोध में भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने सरकार का साथ नहीं दिया और अकाली दल की सांसद और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस बिल के विरोध में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं पार्टी के नेता नरेश गुजराल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह नहीं समझना चाहिए कि पंजाब के किसान कमजोर हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन बिलो को काला कानून करार देते हुए इसे किसान विरोधी करार दिया था। राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है, साथ ही उन्होंने किसान बिल को काला कानून करार दिया है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, मोदी सरकार के कृषि-विरोधी 'काले क़ानून' से किसानों को:1. APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा? 2. MSP की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूँजीपतियों का 'ग़ुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा। राहुल ने हैशटैग #KisanVirodhiNarendraModi का इस्तेमाल अपने ट्वीट में किया है।












Click it and Unblock the Notifications