Dawood Ibrahim: मौत के करीब दाऊद! कौन संभालेगा उसकी कमान?
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जिस तरह से पाकिस्तान में जहर देने की खबर सामने आ रही है उसके बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दाऊद को जहर दे दिया गया है और उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के बाहर और भीतर कड़ी सुरक्षा है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिर दाऊद को किसने जहर दिया है और वह किस अस्पताल में भर्ती है।

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पाकिस्तान जिस तरह से ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में होने की बात को इनकार करता आया था उसी तरह से वह यह भी इनकार करता रहता है कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है।
ऐसे में इसकी आधिकारिक पुष्टि की पाकिस्तान से उम्मीद करना बेईमानी ही होगी। बहरहाल सूत्रों की मानें तो दाऊद की हालत काफी गंभीर है और वह अंतिम सांसें गिन रहा है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि दाऊद इब्राहिम की मौत के बाद उसके काले साम्राज्य को कौन संभालेगा। आखिर उसके अरबों रुपए के साम्राज्य का मालिक कौन होगा।
दाऊद इब्राहिम के उत्तराधिकारियों की बात करें तो इनकी संख्या एक से कहीं ज्यादा है। दुनियाभर में दाऊद के अरबो रुपए के काले धन का सिंडिकट फैला हुआ है। दाऊद की काली कमाई का 30-40 फीसदी हिस्सा भारत में नकली नोट के कारोबार से आता है।
वह आईएसआई की मदद से भारत में नकली नोटों का कारोबार करता है। उसने कुछ साल पहले दक्षिण अफ्रीका में हीरों का भी कारोबार शुरू किया है,वह यहां से निकले हीरों को भारत में पॉलिश कराकर दुनियाभर में बेचता है।
परिवार को मानता है डॉन
दाऊद की बात करें तो वह अपने परिवार को बहुत मानता है और माना जा रहा है कि वह अपने काले साम्राज्य का अधिकतर हिस्सा अपने परिवार को ही देगा। इसके साथ ही अपने भरोसेमंद करीबियों में वह अपनी संपत्ति को वितरित कर सकता है, जिन्होंने कई सालों तक उसके साम्राज्य को आगे बढ़ाने में उसकी मदद की।
छोटा शकील
दाऊद इब्राहिम का सबसे अधिक करीबी छोटा शकील है जिसे उसका राइट हैंड माना जाता था, फिलहाल वह फरार है और माना जा रहा है कि वह दुबई की जगह दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट हो गया है। वह भारत में राइट विंग के लोगों की हत्या के लिए भारत में सुपारी किलिंग के लिए लोगो को हायर करता है।
सोहैल कासकर
उसका भतीजा सोहैल कासकर जोकि ड्रग्स का कारोबार संभालता था, उसे अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोहैल दाऊद के भाई नूरा का बड़ा बेटा है, उसका कोलंबिया के फार्क आतंकी संगठन से संबंध है।
रहमत, फिरोज, जावेद चौटानी
दाऊद के करीबी गुर्गों की बात करों तो इसमे रहमत, फिरोज ओवैसी और जावेद चौटानी है। रहमत दक्षिण अफ्रीका में है, जबकि फिरोज ओैवैसी दक्षिण भारतीय है और जावेद ऊर्फ डॉक्टर दुबई में है। सूत्रों की मानें तो ये लोग केन्या से ऑपरेट करते हैं क्योंकि दुबई अब सुरक्षित जगह नहीं रही है।












Click it and Unblock the Notifications