Punjab में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद क्यों ट्रेंड कर रहे हैं Kumar Vishwas

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस और बीजेपी की चुनौती के बीच ऐतिहासिक जीत हासिल कर लगातार अपना कब्जा बरकरार रखने वाली आम आदमी पार्टी ने पंजाब के विधानसभा चुनाव 2022 में भी इतिहास रच दिया है। भगवंत मान के नेतृत्व में लड़ने वाली आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस के किले में सेंध लगाकर सभी का सूपड़ा साफ कर दिया है। पंजाब चुनाव के सभी 117 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें पंजाब की टीम लगभग 90 सीटों पर कब्जा जमाती नजर आ रही है।

Kumar Vishwas

जहां पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की तैयारी कर रही हो तो वहीं पर सोशल मीडिया पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ट्रेंडिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वो इस बार अपने किसी ताजा बयान की वजह से ट्रेंड नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुछ पुराने बयानों की वजह से निशाना बनाये जा रहे हैं।

और पढ़ें: अब से बदल जायेगा क्रिकेट का खेल, इन 9 नियमों में हुआ बदलाव

तो इस वजह से ट्रोल हो रहे हैं कुमार विश्वास

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी से पहले शुरू हुए किसान आंदोलन के दौरान कुमार विश्वास ने एक बयान दिया था जिसमें किसानों के विरोध प्रदर्शन को खलिस्तान प्रस्तावित करार दिया था और आंदोलन के उद्देश्य पर सवाल खड़े किये थे, हालांकि अब उनका यही बयान उनके ट्रोल होने की वजह बन रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई मजेदार मीम्स शेयर कर कुमार विश्वास को ट्रोल किया है, आइये एक नजर उन ट्वीट्स पर डालें।

बड़े चेहरों का आप ने किया सफाया

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 13 हजार वोटों से हार गये हैं, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े चेहरे अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। इस बार के चुनाव नतीजों में जहां दो तिहाई सीट आम आदमी पार्टी के पास जा रही है, तो वहीं पर कांग्रेस 17-18 सीट के बीच झूल रही है। शिरोमणि अकाली दल के खाते में 6 सीट नजर आ रही है तो वहीं पर भारतीय जनता पार्टी पिछली बार की तरह 2-3 सीट के बीच रहती नजर आ रही है।

आप की जीत में विश्वास के बयान का बड़ा योगदान

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे कुमार विश्वास के भड़काऊ बयान को बड़ी वजह माना जा रहा है, तो वहीं पर कांग्रेस पार्टी में लगातार चल रही आपसी कलह ने भी आम आदमी पार्टी को फायदा पहुंचाया। वहीं किसान आंदोलन के चलते लोगों के बीच पहले ही बीजेपी के प्रति गुस्सा बरकरार था, इन सभी कारणों ने पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

लोगों ने ऐसे लिये मजे

इस बीच लोगों ने कई सारे मीम्स शेयर कर मजे लिये।

तारक मेहता के जेठालाल की याद दिलाते हैं विश्वास

यह भी अच्छा है

नतीजों के बाद कैसी हुई हालत

अचानक से नतीजों ने वक्त बदल दिया, हालात बदल दिये और जज्बातों का पता नहीं

Recommended Video

    Punjab Election Result 2022: चुनाव जीतने के बाद क्या बोले Bhagwant Mann | AAP | वनइंडिया हिंदी

    सुरक्षा घटानी पड़ेगी

    लगता है अब विश्वास की y कैटेगरी की सिक्योरिटी घटानी पड़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+