जब हरभजन सिंह ने मैच के दौरान श्रीसंत को जड़ा था थप्पड़, जानें क्या रहे करियर के बड़े विवाद
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने बुधवार को अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है। श्रीसंत 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिये पहला टी20 विश्वकप जीतने वाली और 2011 में दूसरा वनडे विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। श्रीसंत ने भारत के लिये 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैचों में शिरकत की है जिसमें उन्होंने 169 अंतर्राष्ट्रीय विकेट अपने नाम किये हैं। साल 2007 में जब साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम ने पहली बार किसी टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी तो श्रीसंत उस टीम का भी हिस्सा बने थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

श्रीसंत के करियर की बात करें तो यह काफी उतार चढ़ाव भरा रहा, जिसके पहले हाफ में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन भारत के महान गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होने की अपनी काबिलियत को दिखाया लेकिन दूसरे हाफ में उनका करियर विवादों से भरा रहा जिसके चलते वो क्रिकेट के मैदान से दूर होते चले गये। श्रीसंत ने वापसी करते हुए केरल के लिये हाल ही में रणजी ट्रॉफी भी खेली लेकिन टूर्नामेंट के दौरान ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है। आइये एक नजर श्रीसंत के करियर से जुड़े विवादों पर डालते हैं-
और पढ़ें: 'शायद जबान फिसल गई होगी', अश्विन की तारीफ मे रोहित बोले तो भड़का पाकिस्तान का पूर्व विकेटकीपर

जब हरभजन सिंह ने मैच के बीच जड़ दिया था थप्पड़
श्रीसंत के करियर के सबसे मशहूर विवाद में जो सबसे पहला मामला याद आता है वो आईपीएल का थप्पड़ कांड, साल 2008 में जब इस लीग का पहला सीजन खेला जा रहा था तो पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल की। इस दौरान मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे श्रीसंत कुछ ज्यादा ही आक्रामक तरीके से जश्न मनाते नजर आये। इसे देखकर मैदान पर खड़े हरभजन सिंह ने उन्हे थप्पड़ जड़ दिया। हरभजन सिंह ने बाद में इस पर बात करते हुए कहा कि वो उनके रिएक्शन को देखकर खुद पर काबू नहीं कर पाये थे। हरभजन को इसके लिये पूरे सीजन और 5 वनडे मैच के बैन का सामना भी करना पड़ा।

स्पॉट फिक्सिंग में आया नाम
हरभजन सिंह के करियर का बुरा दौर आईपीएल के छठे सीजन में आया जब पहली बार दुनिया की इस मशहूर टी20 लीग पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिये खेल रहे अंकित चाव्हाण, एस श्रीसंत और अजीत चंदीला का नाम आया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आजीवन बैन का सामना करना पड़ा। इसके चलते इन खिलाड़ियों को पुलिस हिरासत में भी रहना पड़ा था, बाद में इन खिलाड़ियों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड को प्लेयर्स के बैन पर पुनर्विचार करने की भी बात कही और फिर इसे घटाकर 7 साल कर दिया गया। बैन हटने के बाद श्रीसंत ने केरल की घरेलू टीम के लिये फिर से वापसी की और पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे और फिर रणजी ट्रॉफी में भी खेल दिखाया।

केसीए ने ट्रेनिंग कैंप से कर दिया था बाहर
एस श्रीसंत के जीवन में विवाद सिर्फ आईपीएल के दौरान ही नहीं देखने को बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी उन पर क्रिकेट के नियमों का सही पालन न करने के लिये कई बार वॉर्निंग जारी की गई। इस दौरान जब उसमें सुधार नहीं हुआ तो केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने कन्नूर जिले में आयोजित हो रहे ट्रेनिंग कैंप से वापस भेज दिया था। श्रीसंत को इससे पहले भी कई बार अंपायर्स और रेफरी की तरफ से चेतावनी दी जा चुकी थी।

बिग बॉस सीजन 12 में विवादों से दिखाया अलग रूप
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बैन झेलने के दौरान एस श्रीसंत ने मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन में एंट्री की जहां पर उनका दावा था कि वो अपने फैन्स के सामने अपनी छवि का सुधारने के लिये आये हैं और उन सभी गलत आरोपों और अफवाहों को दूर कर असली श्रीसंत से मिलाना चाहते हैं। वैसे तो इस रिएलिटी शो में विवादों के अलावा कुछ नहीं देखने को मिलता लेकिन श्रीसंत की मौजूदगी में इस सीजन यह चौगुना हो गया। श्रीसंत सीजन को जीत तो नहीं पाये लेकिन रनर अप जरूर बन गये।












Click it and Unblock the Notifications