बिपिन रावत सहित अन्य मृतकों के शव को ले जा रही एक एम्बुलेंस का एक्सिडेंट, कोई हताहत नहीं

कोयंबटूर, 09 दिसंबर: कल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों के शवों को ले जाने वाली एक एम्बुलेंस आज दोपहर कोयंबटूर के सुलूर जाते समय एक छोटे से हादसे की शिकार हो गई। गुरुवार सुबह ही मृतकों का पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था। रेजिमेंटल सेंटर से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक ऐंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई।

Ambulance Carrying Chopper Crash Victims Has Minor Accident in Coimbatore

काफिला कुन्नूर के पास वेलिंगटन से शवों को सुलूर एयर फोर्स बेस ले जा रहा था। वहां से शवों को दिल्ली ले जाया जाना था। कोयंबटूर के पास एक एंबुलेंस का मामूली एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एंबुलेस के टकराने के बाद शवों को दूसरी एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर दिया गया। जब एम्बुलेंस एयरपोर्ट के लिए जा रही थी, तब रास्ते में खड़े लोगों ने फूल बरसाकर देश के हीरो को अंतिम विदाई दी।

पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से आज शाम तक दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा। बिपिन रावत की पार्थिव देह शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के दिल्ली स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। इसके बाद कामराज मार्ग से बरार चौराहे शवयात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली कैन्टोन्मेंट में अंतिम संस्कार होगा। सभी 13 शवों को भारतीय वायु सेना के C-130J सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान में सुलूर से दिल्ली रवाना किया गया। वायुसेना प्रमुख वहां से पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे।

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat Chopper Crash: जनरल रावत को आखिरी सैल्यूट, एम्बुलेंस पर बरसाएं फूल | वनइंडिया हिंदी

    तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए चॉपर क्रैश में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिया रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों और अफसरों का देहांत हो गया था। घटना के बाद मृतकों के शव वेलिंगटन मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाए गए थे। गुरुवार सुबह इन शवों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया। रेजिमेंटर सेंटर में श्रद्धांजलि सभा के बाद अब इन पार्थिव शरीरों को दिल्ली भेजा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+