छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हुई किन्नर की एंट्री, टीएस बाबा को देंगी चुनौती

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और सरगुजा महाराज के खिलाफ अम्बिकापुर की मुस्कान किन्नर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। मुस्कान किन्नर भी इस विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। ये राजनीतिक अखाड़ा अब किन्नर समाज के लोगों के लिए भी आकर्षित कर रहा है, प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में रायगढ़ की महापौर बनकर मधु ने सबको चौंका दिया था, अब अंबिकापुर सीट से मुस्कान मैदान में है। मुस्कान की घोषणा के बाद लोगों की इस सीट पर दिलचस्पी बढ़ गई है।

ambikapur kinnar will contest election in chhattisgarh

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार किन्नर मुस्कान इस क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मंगलवार को रायगढ़ नगर निगम की महापौर मधु किन्नर सहित अन्य सहयोगियों की उपस्थिति में मुस्कान किन्नर अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी तौर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष और सरगुजा महाराज के खिलाफ अम्बिकापुर की मुस्कान किन्नर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

किन्नर समाज भी राजनीतिक मैदान में
राजनीति के क्षेत्र में अब धीरे-धीरे किन्नर भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए राजनीतिक मैदान में उतर रहे हैं. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की सोहागपुर विधानसभा से सबसे पहली किन्नर शबनम मौसी के चुनाव लड़ने के बाद, जबलपुर से एक पार्षद, कटनी की एक महापौर, और रायगढ़ में महापौर मधु किन्नर के बाद अब सरगुजा में भी एक किन्नर राजनीति के महासमर में कूद पड़ी हैं।

अंबिकापुर जिला में कांग्रेस का प्रभुत्व है, अभी विधानसभा की तीनों सीटों पर कांग्रेस की कब्जा है। भाजपा की रणनीति में भी अंबिकापुर शामिल है, इन सीटों पर भाजपा काफी होमवर्क कर रही है, कुछ महीने पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा भी इसलिए यहां करवाया गया था। जिससे भाजपा को यहां मदद मिल सके। वहीं, कांग्रेस वहां के महाराजा कहे जाने वाले टीएस के सहारे वापस तीनों सीटें जीतना चाहती है, क्योंकि इस बार चुनाव में सरगुजा संभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+