Ambani Family: अंबानी के दोनों बेटों से उम्र में छोटी नहीं इतनी बड़ी हैं बहुएं, बेटी-दामाद की उम्र में भी अंतर
Ambani Family Sons Age Gap: देश का सबसे बड़ा उद्योगपति परिवार अंबानी जितना अपने बिजनेस को लेकर सुर्खियों में रहता है, उतना ही अपने फैमिली इवेंट को लेकर भी चर्चओं में बना रहता है। हाल ही में अंबानी परिवार ने अपने छोटे बेटे अनंत का प्री-वेडिंग इवेंट रखा था, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हुई थी। अब जल्द अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
मुकेश-नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। तीनों ही अपने फैमिली बिजनेस को संभालते हुए आगे बढ़ा रहे हैं। तीनों में दो बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे अनंत की होने वाली हैं। ऐसे में जानिए खुद मुकेश-नीता अंबानी सहित उनके बच्चों और उनकी लाइफ पार्टनर के ऐज गैप के बारे में?

मुकेश और नीता अंबानी के तीनों बच्चे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सेट हो गए हैं। इतना ही नहीं तीनों की जोड़ियां भी कमाल की है। लेकिन जब उम्र के अंतर की बात करेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा कि मुकेश अंबानी की दोनों बहूएं अपने लाइफ पार्टनर से छोटीं नहीं बल्कि बड़ी हैं।
बड़े बेटे और बहू में इतना उम्र का अंतर
अगर आपको मालूम ना तो बता दें कि मुकेश अंबानी से नीता अंबानी उम्र में करीब 7 साल छोटी हैं। बड़े बेटे आकाश से भी बहू श्लोकाबड़ी हैं। श्लोका की उम्र 33 साल है, जबकि आकाश अभी 32 साल के हुए हैं। अक्टूबर 1991 में जन्में आकाश की शादी जुलाई 1990 की जन्मीं श्लोका से हुई है।
बेटी ईशा से 6 साल बड़े आनंद
वहीं बेटी ईशा की बात करें तो अंबानी परिवार की इकलौती बेटी अपने पति आनंद पीरामल से उम्र में काफी छोटी हैं। ईशा की उम्र 32 साल है तो आनंद की 39 साल के हैं। दोनों के बीच करीब 6 साल का अंतर है।
अनंत और राधिका में उम्र का अंतर
इधर, जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे छोटे बेटे अनंत की बात करें तो उनकी होने वाली पत्नी राधिका उनसे उम्र में थोड़ी सी बड़ी हैं। दोनों इस साल 29 के हैं, हालांकि राधिका का जन्म दिसंबर 1994 में और अनंत का जन्म अप्रैल 1995 में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications