अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट ने सरकार से गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति मांगी
नई दिल्ली। 3 मई के बाद भारत में लॉकडाउन के बढ़ने की संभावनाओं के बीच ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट ने सरकार से लॉकडाउन पर गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति देने का अनुरोध किया है। चूंकि गत 3 मई को पिछले 40 दिनों से भारत में जारी लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही है और लॉकडाउन के विस्तार की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

अमेजन इंडिया ने जारी बयान में जोर दिया है कि लंबे लॉकडाउन अवधि में लोगों को आवश्यक चीजों के अतिरिक्त भी अन्य उत्पादों की जरूरत होगी। ई-कॉमर्स कंपनियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करते हुए गैर-आवश्यक सूची में दर्ज वस्तुओं को सुरक्षित डिलीवरी का वादा किया है।

दरअसल, लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेज़न इंडिया ने अनुरोध किया कि ई-कॉमर्स कंपनियों को महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में अपनी भूमिका निभाने में सरकार अनुमति देकर सक्षम करें।

अमेजन इंडिया चीफ ने कहा कि ई-कॉमर्स सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए नागरिकों की उनकी जरूरतों की चीजें विक्रेताओं / खुदरा विक्रेताओं के जरिए सुरक्षित तरीके से पहुंचाती है। हम नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सरकार से आग्रह करते हैं कि ई-कॉमर्स को महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में अपनी भूमिका निभाने में सक्षम बनाने के लिए सभी सामानों की आपूर्ति की अनुमति प्रदान करे।

कंपनी ने आगे कहा है कि उन्हें सभी सामान बेचने की अनुमति देने से "हजारों छोटे व्यवसायों को अपनी आजीविका चलाने में मदद मिलेगी। वहीं, फ्लिपकार्ट ने जारी एक बयान में कहा है कि ई-कॉमर्स MSME के ढेरों भार को कम करने और उनके उत्पादों को सुरक्षित तरीके से उपभोक्ताओं को वितरण में मदद करने में मदद कर सकता है।

गौरतलब है वर्तमान में केवल आवश्यक सामानों में शामिल भोजन, चिकित्सा उपकरण, दवा आदि को इन ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से वितरित करने की अनुमति दी जा रही है। हालांकि मोबाइल फोन आदि जैसी चीजों को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल करने के लिए उत्पादों की सूची के विस्तार करने के बारे में चर्चा हुई है, लेकिन सरकार ने फिर उसे वापस ले लिया और सभी गैर-जरूरी चीजों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात को जारी एक आदेश में कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा बिक्री केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए ही जारी रहेगी।" हालांकि उक्त आदेश में मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को छोड़कर आवासीय क्षेत्रों में मौजूद सभी दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।

वैसे, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को संभालने वाले सभी वितरण एजेंटों को व्यक्तिगत राज्य सरकारों से काम करने की अनुमति लेनी होती है।

उल्लेखनीय है ज्यादातर ई-कॉमर्स कंपनियों को लॉकडाउन की घोषणा के बाद से सेवाओं और व्यवसायों में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल लॉकडाउन 3 मई तक लागू है और इसकी उच्च संभावना है कि लॉकडाउन को और लंबे समय तक बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-Covid 19: महामारी के चलते दुनिया में भुखमरी दोगुनी हो सकती है: संयुक्त राष्ट्र
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications