भारी बारिश ने रोका श्रद्धालुओं का रास्ता, अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, कब होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन?

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा भारी बारिश की वजह से बाधित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रा को दोनों मार्गों पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले रात से ही बालटाल और पहलगाम मार्गों पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है। 3,800 मीटर ऊंची बाबा बर्फानी की गुफा मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों की संख्या 1.50 लाख से पार हो गई है।

Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ खास होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया, "हालांकि, अमरनाथ पवित्र गुफा के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। जम्मू के मैदानी इलाकों में रातभर/सुबह जल्दी मॉनसून की हल्की बारिश जारी रहेगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थरों के गिरने/भूस्खलन का कम जोखिम है। अमरनाथ पवित्र गुफा और शेषनाग में तापमान 15°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह तापमान 5°C तक गिर सकता है। चंदनवारी और बालटाल में तापमान 24-25°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 12°C के आसपास रह सकता है।"

मौसम विभाग ने आगे बताया, "अगले 4 दिनों में कोई बड़ी बारिश की उम्मीद नहीं है। एक छोटी अवधि की गरज के साथ बौछार को नकारा नहीं जा सकता।"

Recommended Video

    भारी बारिश ने रोका श्रद्धालुओं का रास्ता, अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

    19 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

    अमरनाथ यात्रा 29 जून को दो मार्गों से शुरू हुई थी - पारंपरिक 48 किलोमीटर का नुनवान-पहलगाम मार्ग अनंतनाग में और 14 किलोमीटर का छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग गांदरबल में। इस साला की यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में महादेव के बर्फानी स्वरुप के दर्शन किए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+