तो इसलिए शिवपाल के बेेटे पर इतना लाड़ लुटा रहे थे अमर सिंह?

नई दिल्ली। पिछले दो महीने से मीडिया में इस बात को लेकर खलबली मची हुई है कि अमर सिंह की वापसी सपा में होने जा रही है लेकिन अब एक नयी बात लोगों के सामने आयी है। कुछ मीडिया तंत्रों के मुताबिक सपा से करीब 6 साल बाहर रहे अमर सिंह को अब मुलायम सिंह पार्टी के टिकट पर राज्यसभा भेजना चाह रही है जिसके कारण आने वाले यूपी चुनावों में ठाकुरों का वोट उसके लिए पक्का हो जाये।

आपको बता दें कि इस बार राज्य सभा में 11 सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से 7 सीटें सपा के पास हैं ऐसे में वो एक सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अमर सिंह को बैठाकर उच्च सदन पहुंचाने की जुगत में लगी है जिससे आने वाले विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव की साईकिल को ठाकुरों का पूरा समर्थन मिले क्योंकि राम गोपाल यादव और आजम खां के काऱण अमर सिंह की वापसी सपा में संभव नहीं है।

और शायद इसी कारण से अमर सिंह पिछले काफी वक्त से मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव और बेटे अखिलेश यादव पर खुलकर पैसे और प्यार लुटाये जा रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में दिल्ली में अमर सिंह ने शिवपाल यादव के बेटे का ग्रैंड रिस्पेशन किया था जबकि इससे पहले ही शिवपाल लखनऊ में रिसेप्शन पार्टी दे चुके थे। अमर सिंह और उनकी पत्नी इस पार्टी में होस्ट के रूप में थे और लोगों से ऐसे मिल रहे थे जैसे की शादी उन्हीं के बेटे की हो।

गौरतलब है कि अमर सिंह केवल ठाकुर समाज पर अपना आधिपत्य ही नहीं रखते बल्कि चुनाव प्रचारक और कुशल प्रबंधक के रूप में काफी विख्यात हैं ऐसे में पीएम मोदी के भरोसे वाली बीजेपी और दलितों की मसीहा कहे जाने वाली मायावती को चुनावी मैदान में हराने के लिए सपा अपने पुराने साथी पर दांव खेलने की तैयारी में हैं अब इसमें वो कितनी सफल होती है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+