अलवर मंदिर विवाद: ओवैसी ने की फैसले की निंदा, कहा- बीजेपी और कांग्रेस दोनों इसके लिए जिम्मेदार
नई दिल्ली, 23 अप्रैल: हाल ही में राजस्थान के अलवर जिले में एक शिवालय पर बुलडोजर चलाया गया, जो करीब 300 साल पुराना था। इस कार्रवाई के लिए बीजेपी ने सीधे तौर पर राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी का आरोप है कि गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करके अपने वोट बैंक को खुश करना चाहती है। अब इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।
Recommended Video

हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैं फैसले की निंदा करता हूं। बीजेपी और कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में नगर पालिका बोर्ड ने अलवर के प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करने के निर्णय को स्वीकार कर लिया। कांग्रेस और बीजेपी दोनों समान रूप से इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।
ये है पूरा मामला
अलवर में 17-18 अप्रैल को अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान तीन मंदिरों पर कार्रवाई की गई। इसमें एक मंदिर 300 साल पुराना था, जबकि दो हाल ही में बनाए गए थे। इसे अलावा एक अन्य मंदिर से मूर्तियों को लोगों ने खुद ही हटा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा राजे सरकार के दौरान राजगढ़ में गौरवपथ बनाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन अतिक्रमण की वजह से इसे रोक दिया गया। पिछले साल नगर पालिका की बैठक में अतिक्रमण हटाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। जिसके तहत ये कार्रवाई हो रही है।
नगर पालिका में बीजेपी के ज्यादा सदस्य
वैसे जब मंदिर तोड़ा गया तो किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया, लेकिन बाद में बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोल दिया। इसके बाद ये मामला तूल पकड़ता गया। खास बात तो ये है कि जिस नगर पालिका की बैठक में अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी, उसमें बीजेपी के 34 और कांग्रेस का एक सदस्य है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications